Lok sabha election 2024: बीजेपी ने जब से अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है, दिल्ली से लेकर गुजरात और अब राजस्थान में पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है। रविवार को राजस्थान में चूरू से बीजेपी सांसद राहुल कस्वां ने टिकट न मिलने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रया दी है। किसी का नाम न लेते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर जल्द आगे की अपनी रणनीति की सूचना देने की बात कही है। दरअसल, राहुल कस्वां और उनका परिवार बीते 30 सालों से इलाके में राजनीतिक दखल रखता है। शनिवार को बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट में पार्टी ने इस बार राहुल की जगह चूरू से देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है।
क्यों दिया गया झाझड़िया को टिकट?
झाझड़िया पैरालंपिक हैं और देश के लिए दो बार स्वर्ण व एक बार रजत पदक ला चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीते साल राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में कस्वां ने तारानगर सीट से चुनाव लड़ चुके बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ की खिलाफत की थी। राठौड़ समर्थकों का आरोप है कि यही वजह है कि वह चुनाव हार गए। बीते दिनों जिले में किसी ने कस्वां के खिलाफ पोस्टर भी लगाए थे।
राहुल कस्वां ने दिया समर्थकों को संदेश
अब राहुल कस्वां ने X पर एक पोस्ट किया है, पोस्ट में उन्होंने अपने समर्थकों के लिए लिखा कि आपका विश्वास पाकर मैंने अपने जीवन में हर संकट को मात दी है। मैं अपने कर्तव्य मार्ग पर बढ़ता गया और आगे भी उत्थानों के शिखर पर चढ़ता जाऊंगा। राहुल कस्वां का टिकट कटने से उनके समर्थकों में रोष है। ऐसे में राहुल ने अपनी पोस्ट में समर्थकों को संदेश देते हुए लिखा है कि आप सभी संयम रखें। आगामी कुछ दिन बाद मैं आपके बीच उपस्थित रहूंगा, जिसकी सूचना आपको जल्द दी जाएगी।
कांग्रेस से संपर्क में
बताया जा रहा है कि टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेता उनसे संपर्क में हैं। इससे पहले बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशनारान सियाग ने X पर पोस्ट कर लिखा कि अगर राहुल कस्वां कांग्रेस से चुनाव लड़े तो जीत 100% पक्की।’ चूरू में राहुल कस्वां के अगले कदम का सब इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नितिन पटेल ने मेहसाणा लोकसभा सीट से क्यों वापस लिया नाम? बताई वजह
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines