‌नितिन पटेल ने मेहसाणा लोकसभा सीट से क्यों वापस लिया नाम? बताई वजह

Lok sabha election 2024: गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीट हैं। शनिवार को बीजेपी ने 15 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। ‌नितिन पटेल गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री हैं, अभी तक मेहसाणा लोकसभा सीट से उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थीं।

Nitin Patel Mehsana Lok Sabha

नितिन पटेल

Nitin Patel withdrew his name from Mehsana Lok Sabha seat: बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद  गुजरात की राजनीति गरमाई हुई है। यहां पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजस्थान के सहप्रभारी नितिन पटेल ने मेहसाणा लोकसभा सीट से अपने दावेदारी वापस ले ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने इसका कारण बताया है। पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने समर्थकों के लिए भी संदेश लिखा है।

विज्ञापन

क्यों बदले सुर

बता दें पहली लिस्ट आने से पहले तक वह मेहसाणा सीट पर कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय थे।  लेकिन अब उन्होंने चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की है। सोशल मीडिया पर इस बारे में ऐलान करते हुए रविवार को उन्होंने लिखा कि मेहसाणा लोकसभा सीट से पार्टी अपने प्रत्याशी का नाम तलाश कर रही है, अभी चयन प्रक्रिया जारी है। उससे पहले मैं अपनी उम्मीदवारी वापस लेता हूं।

विज्ञापन

15 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 

पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने कुछ कारणों से मेहसाणा लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी की थी। अब मैं अपना नाम वापस लेना चाहता हूं। उन्होंने अपने समर्थकों के लिए लिखा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और सहयोगियों का बहुत आभारी हूं। बता दें कि बीजेपी ने शनिवार को गुजरात की 15 लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी।

26 लोकसभा सीट हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे अपने पोस्ट में कहा कि नरेंद्र भाई मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाएं। यहां बता दें कि गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीट हैं। जल्द ही भारतीय जनता पार्टी यहां अपने बचे 11 प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान करेगी।

विज्ञापन

पवन सिंह ने किया इनकार

बता दें इससे पहले आज दिन में पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पवन सिंह भोजपुरी स्टार हैं। बताया जा रहा है कि पवन बिहार से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ