Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन, राहुल गांधी जयपुर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bharat Jodo Yatra

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 100वां दिन है। वहीं राजस्थान में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन है। भारत जोड़े यात्रा आज सुबह 6 बजे सचिन पायलट के प्रभाव वाले दौसा जिले के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से यात्रा शुरू हुई। यह 11 बजे यात्रा दौसा के गिरिराज धरण मंदिर पहुंचेगी। यही यात्रा का आखिरी पॉइंट होगा। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का आज और कल रात्रि विश्राम होगा।

विज्ञापन

कन्याकुमारी से कश्मीर तक के सफर के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 100 दिन पूरे कर लिए है। यात्रा में अब तक के अनुभवों की जानकारी साझा करने के लिए राहुल गांधी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के व\र रूम में प्रेस वार्ता करेंगे। राहुल गांधी आज शाम को अल्बर्ट हाल में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। यात्रा से इस समय दौसा जिले में है। यहां से अलवर होते हुए यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। यात्रा 19 दिसंबर को अलवर से हरियाणा में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

100 दिनों में ये यात्रा आठ राज्य तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान के 42 जिले और 2800 किलोमीटर का पैदल सफर कर चुका है। अब तक राहुल गांधी राजस्थान में 70 फीसदी यात्रा पूरी कर चुके हैं। अलवर से यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद, भारत जोड़ो यात्रा में सप्ताहभर लंबा ब्रेक आएगा। यात्रा पर 24 दिसंबर से 2 ​जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। 24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि Rahul Gandhi की अगुवाई में कांग्रेस की इस Bharat Jodo Yatra में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। इस पदयात्रा को लेकर राहुल गांधी का कहना है कि यात्रा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। जो चीजें हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या गाड़ी में यात्रा करते समय नहीं समझी जा सकतीं। किसानों से हाथ मिलाने के बाद ही कोई समझ पाता है कि वे क्या कर रहे हैं। यह हेलीकॉप्टर से नहीं सीखा जा सकता है।

राहुल गांधी ने Bharat Jodo Yatra को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक सात राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ