Rajasthan: डिप्टी सीएम के बेटे की रील वायरल, पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दिखाया टशन, लोगों ने उठाए सवाल

Prem Chand Bairwa Son Reel: राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अन्य युवकों के साथ ओपन जीप में नजर आ रहे हैं। पुलिस उन्हें एस्कॉर्ट करती नजर आती है।

prem chand bairwa son reel

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

के जे श्रीवत्सन, जयपुर

विज्ञापन

Prem Chand Bairwa Son Reel: राजस्थान में सियासी दांवपेच चल रहे हैं। फिलहाल राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियों ने दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का कहना है कि भाजपा संगठनात्मक तरीके से उपचुनाव की तैयारी कर रही है। इस सियासी तैयारी के बीच प्रेमचंद बैरवा के बेटे की एक रील सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई है। जिसमें पुलिस बेटे को एस्कॉर्ट करती दिखाई दे रही है। वीडियो में उन्हें मौज-मस्ती करते देखे जा सकता है। वह एक ओपन जीप में तीन अन्य युवकों के साथ नजर आते हैं। ये युवक जमकर टशन दिखाते हुए रील बनाते हैं।

विज्ञापन

 सुविधाओं का दुरुपयोग

बताया जा रहा है कि ये वीडियो डिप्टी सीएम के बेटे और सांगानेर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज के बेटे कार्तिकेय भारद्वाज का है। इस दौरान यातायात के नियम भी ताक पर रखे जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ‘सुविधाओं के दुरुपयोग’ को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन

विज्ञापन

लोगों ने उठाए सवाल

लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर कई सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि एस्कॉर्ट किस पद पर रहने की वजह से मिला है? क्या ये नियमानुसार है। वहीं एक यूजर ने कहा कि सरकारी गाड़ियों का उपयोग रील बनाने में किया जा रहा है। ये गलत है।

विज्ञापन

एक यूजर ने लिखा- भजनलाल सरकार के उप-मुख्‍यमंत्री के बेटे को राजस्‍थान पुलिस रील बनाने में सुरक्षा देती हुई। जीवन हो तो राजस्थान के उपमुख्यमन्त्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे जैसा हो। कानून को ताक में रखकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ