Rajasthan Accident : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब भारी बारिश ने राजस्थान में भी कहर बरपा दिया। भरतपुर जिले में पोखर की मिट्टी की पाल टूट गई, जिसकी चपेट में 7 बच्चे आ गए और उनकी मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने एक बच्चे को बचा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
भरतपुर के बयाना उपखंड के गांव फरसो में बाणगंगा नदी स्थित है, जहां कुछ बच्चे पहले से खड़े थे। इस दौरान भारी बारिश की वजह से नदी के किनारे स्थित पोखर की कच्ची पाल ढह गई, जिससे नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और उसमें 8 बच्चे डूब गए। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पानी के अंदर बच्चों की तलाश की।
यह भी पढ़ें : दोस्त को सुना रहा था बीवियों की बेवफाई का किस्सा? हाथों में थे जाम; अचानक आ गई ट्रेन, फिर…
नदी में डूबे 7 बच्चे
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जब तक रेस्क्यू टीमें बच्चों को पानी निकाल पातीं, तबतक 7 की डूबने से मौत हो चुकी थी। इस दौरान टीम ने सिर्फ एक बच्चे की जिंदगी बचा पाई। इस हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस शवों को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां पोस्टमार्टम होगा। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर बच्चे रील बना रहे थे।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे का सामने आया सच, खुद बताया क्यों छोड़ा मंत्री पद
भरतपुर में बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को भरतपुर और अलवर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों को जलभराव के स्थान पर न जाने की सलाह दी गई है। भरतपुर के कई इलाकों में बारिश का पानी भरा हुआ है, जिससे गांवों का आपस में कनेक्शन कट गया है।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines