Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। आचार्य प्रमोद ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि खुद के लिए फूल और पायलट के लिए कांटे।
बता दें कि कुछ दिनों पहले सीएम गहलोत ने राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय फेज के काम का शिलान्यास किया था। इसके लिए उम्मेद स्टेडियम में रखे गए कार्यक्रम में गहलोत के फूलों से बना गेट सजाया गया था।
और पढ़िए – सात फेरों से पहले NRI दूल्हे ने रख दी शर्त, दुल्हन ने किया शादी से इंकार, केस भी दर्ज कराया
ट्वीट कर गहलोत पर साधा निशाना
https://twitter.com/AcharyaPramodk/status/1628245574758850560?cxt=HHwWgIDTqaau2JgtAAAA
फूलों से सजे गेट का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे लेकर सरकार पर तंज कसना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद भी कूद पड़े। उन्होंने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद के लिए फूल और पायलट के लिए कांटे। बता दें कि आचार्य प्रमोद को पायलट समर्थक कहा जाता हैं। वे समय-समय पर पायलट को सीएम बनाने की मांग कर चूके हैं।
25 सितंबर के प्रकरण मामले में जब महेश जोशी ने इस्तीफा दे दिया तो उसके बाद आचार्य प्रमोद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजस्थान की पिच तेजी से उछाल ले रही है। वे पिछले काफी समय से सीएम बदलने की मांग करते रहे हैं।
और पढ़िए – मध्यप्रदेश में बारात ले जा रही कार में धमाका, उड़ गई छत, चार बहनों के इकलौते भाई की मौत
सीएम बदलने की मांग करते रहे हैं प्रमोद
बता दें आचार्य प्रमोद ने पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के बाद राजस्थान की सीएम बदलने की मांग की थी। प्रियंका गांधी के नजदीकी यूपी कांग्रेस के नेता और कल्कि पीठाधीश आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पंजाब की तर्ज पर राजस्थान में भी सीधे मुख्यमंत्री बदलने की मांग की थी।
पायलट खेमे के नेता दबी जुबान में मुख्यमंत्री बदलने की मांग करते रहे हैं, लेकिन आचार्य प्रमोद खुलकर पायलट की पैरवी कर रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं की बात कर रहा हूं। राजस्थान के कार्यकर्ताओं में यह चर्चा आम है कि पायलट के साथ नाइंसाफी हुई। सचिन पायलट ने नेतृत्व का आश्वासन मान कर काम किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines