Rajasthan Paper Leak: राजस्थान पुलिस ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक मास्टरमाइंड सहित 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं को दो दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि पुरुषों को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद पांच दिनों की रिमांड में भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले के ‘मास्टरमाइंड’ की पहचान जालोर जिले के एक सरकारी स्कूल में तैनात सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश विश्नोई के रूप में हुई है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1607050036977995776?s=20&t=dzWdP0niP7UnNVri-hhcMQ
और पढ़िए – सूरत में ट्रिपल मर्डर; नौकरी से निकाला तो फैक्ट्री मालिक, उसके पिता और मामा को मार डाला
उदयपुर के एसपी विकास शर्मा ने रविवार को कहा कि उन्हें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पेपर लीक होने की शिकायत मिली थी, और उदयपुर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) द्वारा संयुक्त रूप से जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड को अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरोह ने अवैध रूप से ‘द्वितीय श्रेणी शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा 2022’ के लिए प्रश्नावली प्रदान करने के लिए उम्मीदवारों से 10 लाख रुपये लिए थे।
बता दें राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सामान्य ज्ञान के लिए द्वितीय श्रेणी शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा 2022 को रद्द कर दी है। अब इसे 29 जनवरी 2023 के लिए रिशेड्यूल किया गया है। आयोग द्वारा 21, से 24 दिसंबर, 26 और 27 दिसंबर तक वरिष्ठ शिक्षक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगिता परीक्षा, 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि सरकार अभ्यर्थियों को होने वाली असुविधा से अच्छी तरह वाकिफ है, लेकिन वह परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दे सकती।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines