PM Modi Rajasthan Visit: नाथद्वारा में PM मोदी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, राजस्थान को दी कई सौगातें
Edited By Arpit Pandey

PM Modi Rajasthan Visit
Edited By Arpit Pandey

PM Modi Rajasthan Visit
PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान के दौरे पर पर पहुंचे पीएम मोदी ने नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान को विकास कार्यों की कई सौगातें दी हैं। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने सबसे पहले नाथद्वारा में दर्शन किए इसके बाद उन्होंने सीएम अशोक गहलोत के साथ मिलकर विकासकार्यों का लोकार्पण किया। खास बात यह रही है कि इस दौरान पीएम मोदी और सीएम अशोक गहलोत बिल्कुल एक साथ बैठे नजर आए और ने दोनों ने काफी देर तक एक दूसरे से बातचीत भी की है। पीएम ने यहां 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजसमंद-नाथद्वारा टाउन तक नई रेल लाइन का किया शिलान्यास, 9.60 किलो मीटर लम्बे रेल लाइन को किया शिलान्यास, 166.33 करोड रूपए खर्च होंगे, लेकिन इस लाइन के बनने से प्रदेश के लोगों को सुविधा बढ़ जाएगी।
वहीं पीएम मोदी ने उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास भी किया, जिसमें 354 रुपए का खर्च होगा। पुनर्विकास के काम में 5989 वर्ग मीटरी क्षेत्र मे बनेगी मुख्य स्टेशन की तीन मंजिला बिल्डिंग, 5824 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगी द्वितीय प्रवेश स्टेशन की तीन मंजिला बिल्डिंग और 72 मीटर चौडाई का विशाल एयर कॉनकार्स बनेगा।
इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोगों की सोच ऐसी हो गई जो भारत सरकार की हर योजना का विरोध करते हैं। नकरात्मा से भरे लोगों की सोच ओछी ही होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण के दौरान समर्थक लगा रहे है मोदी मोदी के नारे भी लगाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: