PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में बुधवार को कहा कि भारत सरकार राज्य के विकास से, देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है। राजस्थान, देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है, राजस्थान भारत के शौर्य, भारत की धरोहर, भारत की संस्कृति का वाहक है। राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत के विकास को उतनी ही गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में कुछ लोग ऐसी विचारधारा के शिकार हो चुके हैं, इतनी नकारात्मकता से भरे हुए हैं, देश में कुछ भी अच्छा होते वे देखना ही नहीं चाहते। उन्हें विवाद खड़ा करना ही अच्छा लगता है। जो लोग नकारात्मकता से भरे हुए हैं उनके पास स्वार्थी राजनीतिक उद्देश्यों से परे सोचने की न तो दृष्टि है और न ही क्षमता।
और पढ़िए – Rajasthan News: पीएम मोदी 28 को पहुंचेंगे मालासेरी, देवनारायण काॅरिडोर बनाने की कर सकते हैं घोषणा
13पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में भारत सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर 10 लाख करोड़ रुपए खर्च करना तय किया है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश होता है तो इसका सीधा असर उस क्षेत्र के विकास पर होता है, उस क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों पर होता है।
पीएम मोदी ने 4 NH और 3 रेल प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मैं इन विकास परियोजनाओं के लिए राजस्थान के लोगों को बधाई देता हूं। हमारी सरकार राजस्थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि उचित और पर्याप्त बुनियादी ढांचे का निर्माण पहले कभी भी भारत की सरकारों की प्राथमिकता नहीं रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि चाहे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना हो, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना हो, आधुनिक तकनीक और सुविधाएं मुहैया कराना हो, हम राज्य में समग्र विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान को अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गई है और यात्रा जारी रहेगी। विशेष रूप से, राजस्थान के लिए रेल बजट 2014 से 14 गुना बढ़ गया है। पिछले 9 वर्षों में, राजस्थान में लगभग 75% रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण किया गया है। साथ ही, विभिन्न पहलों के माध्यम से पर्यटन उद्योग को मजबूत किया जा रहा है।
गहलोत बोले- लोकतंत्र में कोई दुश्मनी नहीं, ये विचारधारा की लड़ाई है
राजस्थान के सीएम गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में कोई दुश्मनी नहीं है। यह विचारधारा की लड़ाई है। देश में लोगों के बीच शांति और सद्भाव होना चाहिए। हिंसा विकास को रोकती है। विपक्ष के बिना सरकार नहीं होती इसलिए विपक्ष का सम्मान किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार के सुशासन के कारण राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। हमारे राज्य की लंबित मांगों को लेकर मैं आपको (पीएम मोदी) पत्र लिखता रहता हूं और लिखता रहूंगा।
गहलोत ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। राजस्थान में अच्छे काम हुए हैं, राजस्थान में सड़कें अच्छी हैं। पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं।
राज्यपाल और सीएम ने किया पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी का पिछले 7 महीने में राजस्थान में ये पांचवां दौरा है। पीएम मोदी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचे, जहां मौजूद राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया।
नाथद्वारा से पीएम मोदी का काफिला सभास्थल की ओर रवाना हुआ। इस दौरान रास्ते में लोगों ने पीएम मोदी के काफिले पर फूलों की बारिश की। बता दें कि पीएम यहां 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
श्रीनाथजी मंदिर में पीएम मोदी ने किए दर्शन
पीएम मोदी ने नाथद्वारा पहुंचने के बाद श्रीनाथजी पहुंचे। बता दें कि पीएम मोदी नाथद्वारा में रेलवे और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
नाथद्वारा में कार्यक्रम खत्म होने के बाद पीएम मोदी आबूरोड़ के लिए रवाना हुए। दोपहर एक बजे वे मानपुर में जनसभा को संबोधित किया दोपहर 2 बजे वे आबू में ब्रह्मकुमारी आश्रम में जाएंगे।
7 महीने में पीएम मोदी का पांचवां दौरा
पिछले 7 महीने में प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान का पांचवां दौरा है। इससे पहले वे 30 सितंबर 2022 को आबूरोड, 1 नवंबर को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम, 28 जनवरी 2023 को भीलवाड़ा और 12 फरवरी को दौसा में आयोजिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अब वे आज फिर राजस्थान दौरे पर हैं।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
12 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines