Rajasthan: लाल डायरी के पन्ने जादूगर के चेहरे की हवाइयां उड़ा रहे... पीएम मोदी का सीएम गहलोत पर तंज

Pm Modi in Baran Speech Update: पीएम मोदी राजस्थान के बारां में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथो लिया।

Pm Modi in Baran Speech Update

Pm Modi in Baran Speech Update

विज्ञापन

Pm Modi in Baran Speech Update: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी आज बारां में रैली को संबोधित किया। यहां वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी उपस्थिति रहीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रैली में आई भीड़ को देख मोदी गदगद दिखें। उन्होंने कहा इस भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में परिवर्तन की संभावना कितनी प्रबल है।

पीएम मोदी ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की लाल डायरी की खूब चर्चा हो रही है। जैसे-जैसे इस लाल डायरी के पन्ने पलट रहे हैं जादूगर का चेहरा उतरता जा रहा है। इस लाल डायरी में साफ-साफ बताया गया है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने आपके जल, जंगल और जमीन को कैसे बेच दिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस में चाहे मंत्री हो या विधायक हर कोई बेलगाम है। लोग नाराज हैं। कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को लुटेरों, दंगाइयों और अपराधियों के हवाले कर दिया है

Advertisment

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोगों के साथ बीजेपी के हमेशा बहुत खास रिश्ते रहे हैं। भारत की आजादी के 75 साल हो गए हैं। अब हमारे सामने विकसित भारत का लक्ष्य है। भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य राजस्थान को विकसित बनाये बिना अधूरा है। लेकिन जब तक देश के तीन दुश्मन भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण हमारे बीच हैं, तब तक इस संकल्प का पूरा होना मुश्किल है। कांग्रेस इन तीन बुराइयों का सबसे बड़ा प्रतीक है।

विज्ञापन

आपका सपना मोदी का संकल्प है

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। यहां इन्होंने बिजली बिल माफ करने का वादा किया था। अब किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इतना ही बिजली माफी करने के बाद उनके घर बिजली के बिल पहुंच रहे हैं। राजस्थान में देश का सबसे ज्यादा महंगा ईंधन मिल रहा है। राजस्थान में गहलोत सरकार प्रति लीटर 12 रूपये ज्यादा टैक्स वसुल रही है। राजस्थान के पड़ोसी राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है वहां ईंधन के दाम राजस्थान की तुलना में सबसे कम हैं। हमारी सरकार बनते ही रेट का रिव्यू कर लोगों को राहत देंगे।

विज्ञापन

राजस्थान में पेपर लीक माफिया ने युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। लाखों-करोड़ों रुपये इन्होंने जमा किए। यह पैसा जयपुर में लाॅकरों से बाहर निकल रहा है। आजकल कांग्रेस के नेता राजस्थान में जहां भी मिलते हैं एक ही बात कहते हैं यार चुनाव की बात छोड़ों कितने लाॅकर खुले हैं। जयपुर के लाॅकरों से सोने की ईंटें और नोटों के ढे़र निकल रहे हैं। यहीं काला सोना जादूगर जी को सोने नहीं दे रहा है। 3 दिसंबर को भाजपा सरकार बनने के बाद कांग्रेस के भ्रष्टाचारियों की जांच की जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बनने के बाद पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर बनाकर दिए जाएंगे। इसके लिए आपकों कहीं कैंपों में जाने की जरूरत नहीं है बल्कि सरकार आपके घर आकर आपको मकान की चाबी सौंपेगी। पीएम ने किसानों को साधते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दे रही है। यहां हमारी सरकार बनने के बाद किसानों को हर साल 12 हजार रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के समर्थन से असामाजिक ताकतों के हौंसले बुलंद हैं। राजस्थान में सरेआम लोगों के सिर काटे जा रहे हैं और इसका जश्न मनाया जा रहा है। झालावाड़ में दलित युवकों के साथ जो हुआ उसे पूरे देश ने देखा। त्योहारों के लिए मशहूर राजस्थान में राम नवमी, होली, हनुमान जयंती दंगों की भेंट चढ़ गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ