Phaganiya Football Match In Bikaner: होली की मस्ती और अल्हड़पन से सराबोर धरणीधर मैदान में फागणिया फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ, जिसमें देश-विदेश की मशहूर हस्तियों के स्वांग रचाए लोगों ने फुटबॉल खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अनूठे मुकाबले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फुटबॉल के मैदान में पसीना बहाते नजर आए। फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि यह मैच बीकानेर की होली की खास परंपराओं में से एक है, जो पिछले 25 सालों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। मैच में विचित्र वेशभूषा में सजी दो टीमें भिड़ीं- एक टीम में महिलाओं के स्वांग से भरे खिलाड़ी थे, तो दूसरी में पुरुषों का स्वांग धरे खिलाड़ी थे।
इन किरदारों ने खेला फुटबॉल
इस मजेदार फुटबॉल मुकाबले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज, चार्ली चैप्लिन, साईं बाबा, देवी-देवताओं, भूतों और फिल्मी सितारों के किरदार निभाने वाले खिलाड़ी मैदान में उतरे। वहीं, कंगना रनौत, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, रणबीर कपूर, सलमान खान, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन और दिल्ली की ‘मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता’ जैसे नामों का स्वांग धरे खिलाड़ी भी फुटबॉल खेलते नजर आए।
खिलाड़ियों ने पहनीं विचित्र वेशभूषाएं
खिलाड़ियों की विचित्र वेशभूषा और उनके हास्यप्रद अंदाज ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। मैच के दौरान कभी ‘मोदी’ गोल करने की कोशिश करते दिखे तो कभी ‘ट्रंप’ ने अपनी टीम को संभालने का प्रयास किया। मैदान में भूत-पिशाच भी गेंद के पीछे भागते नजर आए, तो वहीं ‘देवी-देवता’ भी फुटबॉल पर नियंत्रण पाने की कोशिश में लगे रहे। मैच के आखिर में सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बता दें, होली के चार दिन पहले बीकानेर में कई राजनेता, अभिनेताओं समेत संत-महात्मा के साथ विदेशों के कई नेता पहुंचे। बीकानेर पहुंचने के बाद औपचारिक मुलाकात करने के बाद सारे लोग धरणीधर मैदान पहुंचे। संत-महात्मा प्रवचन सुनाते-सुनाते फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, जैकलीन और सपना चौधरी के साथ ठुमके लगाने लगे। ये मौका था फागणिया फुटबॉल का, जो रविवार को होली के मौके पर स्वांगों के बीच खेला गया।
मैदान में संत प्रेमदास महाराज के साथ अभिनेता रणवीर कपूर के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, शिवाजी महाराज, छावा और क्रिकेटर रोहित शर्मा आदि हस्तियों ने फागणिया फुटबॉल मैच खेला।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines