हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेटियों को संस्कृति और इतिहास सीखाना जरूरी, कथावाचक बोले- ऐसा होने पर खत्म होगा लव जिहाद

Pali News: राजस्थान के पाली जिले में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम के दौरान संत अभयदास जी महाराज के वक्तव्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका यह बयान लव जिहाद को लेकर है।

विज्ञापन

Pali Abhaydas Maharaj video viral: राजस्थान के पाली जिले के तख्तगढ़ के गरबा कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो संत अभयदास जी महाराज का है। वे वीडियो में जव जिहाद को लेकर लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो किसी गरबा कार्यक्रम का है। कार्यक्रम में एक और लोग गरबा और नवरात्रि का जश्न मना रहे थे तो वहीं दूसरी ओर अभयदास महाराज बच्चियों को लव जिहाद को लेकर सतर्क कर रहे हैं। अभयदास महाराज ने कहा कि आपने अपनी बेटियों को पद्मिनियों का जौहर नहीं पढ़ाया। अगर हमने उन्हें वीरांगना रानी पद्मिनी, हाड़ी रानी और पन्ना धाय का समर्पण और त्याग सिखाया होता तो बहकावे में आकर घर नहीं छोड़ती।

ये भी पढ़ेंः Video: चेन्नई एयरफोर्स शो में क्यों जुटी 16 लाख लोगों की भीड़? सामने आई ये बड़ी वजह

बयान का कई लोगों ने किया समर्थन

संत अभयदास जी महाराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके बयान को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अभयदास जी सही बोल रहे हैं, बेटियों को अपनी संस्कृति और इतिहास सिखना जरूरी है। कुछ लोग इसे संस्कार और परंपराओं की रक्षा के तौर पर देख रहे हैं।

विज्ञापन

देश में लव जिहाद पर कई राज्याें में कानून

बता दें कि लव जिहाद को लेकर कई सरकारों ने कानून बना रखे हैं। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात शामिल हैं। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई। सुप्रीम कोर्ट कई बार दबाव या प्रभाव डालकर किए जाने वाले धर्मांतरण को देश या लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बता चुका है।

ये भी पढ़ेंः चेन्नई में एयरफोर्स का एयर शो देखने आए 3 लोगों की मौत, 230 घायल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola