Rajasthan Crime News: राजस्थान के चूरू में कुछ दिन पहले पाकिस्तान से आई दो बच्चों की मां ने दावा किया था कि वह रहमान नाम के शख्स से शादी कर चुकी है। जिसके बाद पहले से शादीशुदा शख्स की बीवी ने भादरा के थाने में केस दर्ज करवाया था। अब उसकी शिकायत पर आरोपी को कुवैत से लौटते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रहमान अपनी दूसरी बीवी से मिलने भारत आया था। लेकिन मिल पाता, उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 27 जुलाई को पहली बीवी फरीदा बानो ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब आरोपी सलाखों के पीछे है।
मक्का में मिले, वहां भी किया निकाह
दो बच्चों की मां महविश ने बताया था कि उसकी ऑनलाइन दोस्ती रहमान से हुई थी। जिसके बाद शादी भी ऑनलाइन कर ली। इसके बाद दोनों मक्का में मिले, वहां भी निकाह किया। अब अपनी ससुराल चूरू आई है। उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। बहन की मंजूरी के बाद उसने रहमान से शादी की है। वहीं, इसके बाद पहली पत्नी फरीदा बानो ने केस दर्ज करवाया था। 2 बच्चों की मां फरीदा के अनुसार पति ने तलाक देकर दूसरी शादी करके उसे धोखा दिया है। आरोपी चूरू के गांव पिथिसर का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें:पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर पूरे गांव में घसीटा; छोटी सी बात पर क्यों हैवान बना पति?
वह कुवैत में रोजगार के लिए गया था। वहीं, ससुराल के लोग महविश को लेने के लिए वाघा बॉर्डर गए थे। जिसके बाद फरीदा ने ससुराल वालों पर महविश को अपनाने का आरोप लगाया था। रहमान को Rajasthan पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट से दबोचा है। इससे पहले अरवल की रहने वाली अंजू का मामला सामने आया था। जिसने पति को तलाक देकर पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान का रुख किया था।
फरीदा ने महविश को बताया था पाकिस्तानी जासूस
यूपी के नोएडा में रहने वाला शख्स सचिन मीणा भी चर्चा में आया था। जो पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा हैदर को नेपाल के रास्ते भगाकर ले आया था। पुलिस अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को जयपुर एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया है। पहली पत्नी फरीदा बानो ने भादरा थाने में फोन पर तीन तलाक देने और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया था। महविश पिछले दिनों टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। वह अभी पिथिसर में है। पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर उसके पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की थी।
यह भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, भागलपुर सामूहिक हत्याकांड में और क्या-क्या खुलासे?
यह भी पढ़ें:फर्श पर 5 लाशें और खून ही खून; बिहार की पुलिसवाली के पति ने मां-पत्नी 2 बच्चों की हत्या कर दी जान
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines