---विज्ञापन---

कौन है विक्रम सिंह? ISI को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी कर रहा था लीक

Pakistan ISI agent arrested: आरोपी बीकानेर में आर्मी एरिया में कैंटीन चलाता है, जहां सेना के अधिकारियों का आना-जाना है। उसने कई अधिकारियों से जान-पहचान बढ़ा ली थी। वह सेना के बारे में खुफिया जानकारी पाकिस्तान में बैठी अपनी महिला हैंडलर तक पहुंचाता था। राजस्थान पुलिस को जांच में पता चला कि वह लंबे समय से फोन पर पाकिस्तानी महिला से बात कर रहा है।

---विज्ञापन---

Pakistan ISI agent arrested: राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बीकानेर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट विक्रम सिंह (31) को गिरफ्तार किया गया है। वह हनी ट्रैप में फंसकर पाकिस्तान में बैठी अपनी हैंडलर अनिता को देश की खुफिया जानकारी पहुंचा रहा था। राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ मिलकर विक्रम को पकड़ा है। काफी समय से जांच एजेंसियां उसका फोन ट्रैप कर रही थीं। जांच में पता चला था कि वह किसी पाकिस्तानी महिला से बात करता है।

पाकिस्तान में बैठी हैंडलर को पहुंचाता था जानकारी 

राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अनुसार विक्रम आर्मी एरिया में कैंटीन चलाता है। वह लाखासर के उपर का बास गांव का रहने वाला है। अभी तक की जांच में पता चला है कि वह सोशल मीडिया से पाकिस्तानी महिला अनिता के संपर्क में आया था। महिला पाकिस्तान में बैठकर विक्रम से भारतीय मोबाइल नंबर से बात कर रही थी। प्रेम जाल में फंसा महिला उससे आर्मी एरिया, सेना के अधिकारियों के बारे में गुप्त सूचना ले रही थी।

---विज्ञापन---

महिलाओं का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान 

पुलिस के अनुसार विक्रम से महिला ने क्या जानकारी निकलवाई और क्यों इन सब बातों की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विक्रम का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। इससे पहले साल 2023 में राजस्थान के बीकानेर से ही पाकिस्तानी एजेंट नरेंद्र कुमार को पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी गिरोह इंडिया की खुफिया जानकारी लेने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं का यूज कर रहा है।

ये भी पढ़ें: कौन है गैंगस्टर शाकिर, 12 साल पहले पुलिस वाले को मारकर हुआ था फरार, अब मिला तो फिर की पुलिसवालों पर फायरिंग

---विज्ञापन---

पुलिस खंगाल रही बैंक अकाउंट

पुलिस के अनुसार विक्रम से पिछले कुछ माह में कितने लोगों ने मोबाइल फोन पर बात की। वह किससे ज्यादा बात करता था, इन सब बातों का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा उसके बैंक अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। वह किसी महिला के प्यार के झांसे में फंसा था या फिर उसे खुफिया जानकारी लीक करने के पैसे मिलते थे पुलिस मामले में सभी एंगलों से जांच कर रही है।

First published on: Feb 27, 2024 09:08 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola