अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्ट: अजमेर के स्टेशन रोड स्थित अल्लारखा बिल्डिंग का छज्जा गुरुवार को अचानक गिर पड़ा। जिसके मलबे के नीचे आने से एक शख्स की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन

निर्माण कार्य कराया जा रहा था

सूचना मिलने पर क्लॉक टावर थाना पुलिस और रामगंज थाना अधिकारी सतेंद्र नेगी समेत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड स्थित जर्जर बिल्डिंग अल्लाह रखा में कोर्ट के स्टे के बावजूद भी मजदूरों द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिससे जर्जर बिल्डिंग अचानक धस गई। हादसे में छज्जा का कुछ भरभराकर गिर पड़ा।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मरने वाले की पहचान पहाड़गंज, खटीक बस्ती निवासी जगदीश के रूप में हुई है। वहीं, पहाड़गंज निवासी अनिल व देराठू नसीराबाद निवासी सुरेश व मंगू घायल हो गए। क्लॉक टावर थाने के सब इंस्पेक्टर केसाराम ने बताया कि थाने पर स्टेशन रोड माल गोदाम के सामने चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हादसे की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ