हैवानियतः तीन युवकों ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला, मामला दर्ज
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें तीन अज्ञात लोगों ने एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। मामला जयपुर के सोडाला क्षेत्र का है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले में स्थानीय क्षेत्र की एक महिला ने सोडाला के तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लोगों की मानें तो कुत्ता इलाके में तीन से चार लोगों को काट चुका था। सोढाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतपाल सिंह के अनुसार आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसएचओ ने बताया कि सुशीलपुरा की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात युवकों ने एक आवारा कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया है कि कुत्ता पागल था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में कुछ बताया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई जल्द ही युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: