हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शख्स के पेट से निकले नट बोल्ट और कीलें, जयपुर के SMS अस्पताल में 3 घंटे तक चला ऑपरेशन

राजधानी जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा क्षेत्र में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. यहां सर्जरी विभाग की टीम ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के पेट और फूड पाइप से नुकीली और भारी मेटल सामग्री, घड़ी, नट-बोल्ट और कीलें निकालकर उसकी जान बचा ली.

विज्ञापन

राजधानी जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा क्षेत्र में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. यहां सर्जरी विभाग की टीम ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के पेट और फूड पाइप से नुकीली और भारी मेटल सामग्री, घड़ी, नट-बोल्ट और कीलें निकालकर उसकी जान बचा ली.

मानसिक रोगी निगल गया लोहे की वस्तुएं

बागौर निवासी 26 वर्षीय सुभाष पिछले डेढ़ महीने से मानसिक रूप से बीमार था. इसी दौरान उसने घड़ी, कील, नट-बोल्ट जैसी कई धातु की वस्तुएं निगल लीं. कुछ ही हफ्तों बाद उसे तेज पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे SMS अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया.

जांच में डॉक्टरों ने देखा कि उसकी फूड पाइप में घड़ी फंसी हुई है, जबकि आंतों में कई नुकीली धातुएं फंसी थीं. स्थिति गंभीर थी.

विज्ञापन

हाई-टेक सर्जरी से निकाली गई पेट की वस्तुएं

पहले डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिए मेटल निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद जनरल सर्जन डॉ. शालू गुप्ता और डॉ. फारुख खान की टीम ने VATS (वीडियो असिस्टेड थोरैकोस्कोपिक सर्जरी) तकनीक का सहारा लिया. यह एक आधुनिक सर्जरी पद्धति है जिसमें बिना बड़े चीरे के दूरबीन की मदद से सर्जरी की जाती है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: सीकर में परिवार के 5 लोगों ने दी जान, महिला के साथ 4 बच्चों ने खाया जहर

विज्ञापन

करीब 3 घंटे चले ऑपरेशन में पहले घड़ी को सफलतापूर्वक निकाला गया, फिर पेट में छोटा चीरा लगाकर नट, बोल्ट और कीलें भी बाहर निकाली गईं. ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और सुभाष की स्थिति अब स्थिर है. डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज नहीं होता तो मेटल के कारण आंत फटने और इन्फेक्शन से जान का खतरा था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola