Jaipur: जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल काॅलेज के सामने एक 36 साल की नर्स निर्वस्त्र हो गई। महिला की इस हरकत पर आस-पास खड़े लोग भी हैरान हो गए। जानकारी के अनुसार महिला ब्यावर से जयपुर पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित है।

विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला की इस हरकत से आस-पास खड़े लोग असहज महसूस करने लगे। मौके पर पहुंचे थानाधिकारी ने बताया कि महिला नर्स को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने पर महिला नर्स को शर्तों पर रिहा कर दिया गया। नर्स ने बताया कि वह ब्यावर में तैनात थी जहां से उसका तबादला अजमेर कर दिया गया। जहां से फिर उसे दूदू भेज दिया गया।

विज्ञापन

मानसिक पीड़ित है नर्स

महिला नर्स काम के बढ़ते तनाव और पारिवारिक समस्याओं से परेशान होने के कारण इस प्रकार का कदम उठाया। पुलिस की मानें तो महिला इन सभी परिस्थितियों के चलते काफी तनावग्रस्त थी। प्रत्यक्षदर्शियों के जब पुलिस को सूचना दी थी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची महिला कांस्टेबलों ने महिला को संभाला।

विज्ञापन

नर्स बोली- सरकार तक बात पहुंचाने के लिए किया ये काम

महिला कांस्टेबलों ने नर्स को बड़ी मुश्किल से कपड़े पहनाए और उसके बाद उसे थाने ले आए। जहां उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी तरफ महिला का कहना था उसने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए ऐसा किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ