Nirmal Choudhary: राजस्थान विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को थप्पड़ मारने से शुरू हुआ बवाल अब थाने तक जा पहुंचा है। बवाल को लेकर महारानी काॅलेज के चीफ प्रोक्टर डाॅ. पूराराम ने अशोक नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह मामला महारानी काॅलेज की प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल की अनुमति से दर्ज कराई गई।
एफआईआर में अरविंद का नाम नहीं
काॅलेज की प्रिंसिपल मुक्ता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री समेत सभी अतिथियों के भाषण हो चुके थे। उसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चैधरी मंच पर पहुंचे। उसी समय उनके समर्थक भी मंच पर पहुंच गए। वहां लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। इस बवाल के कारण टेंट का सामान भी तोड़ दिया गया। लेकिन रोचक बात यह है कि इस एफआईआर में कही भी थप्पड़ मारने वाले महासचिव अरविंद जाजड़ा का नाम नहीं है।
निर्मल ने दर्ज करवाई एफआईआर
वहीं इस मामले को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ के अनुसार निर्मल चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया कि आमंत्रित किए जाने पर वह महारानी काॅलेज के उद्घाटन समारोह में शिकायत करने पहुंचे थे। जैसे ही वह मंच पर पहुंचे तो अरविंद जाजड़ा और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
निर्मल के साथ था हिस्ट्रीशीटर
इधर, इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के भरत भूषण का कहना है कि महासचिव अरविंद और अध्यक्ष निर्मल के बीच 1 महीने से टकराव चल रहा था। निर्मल ने अरविंद के कार्यालय के कांच भी तोड़े थे। निर्मल विवि के प्रोफेसरों के साथ भी गलत व्यवहार करता रहा है। उन्होंने कहा कि महारानी कॉलेज में हुई घटना के दौरान अध्यक्ष निर्मल के साथ जो लोग मंच पर चढ़ रहे थे, उनमें से एक लाल कोठी क्षेत्र का बदमाश और हिस्ट्रीशीटर था।
और पढ़िए –Bihar Politics: उपेंद्र का CM नीतीश को जवाब, कहा-अपनी संतान की कसम खाकर कहें कि हम झूठ बोल रहे हैं
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines