Nirmal Choudhary: राजस्थान विश्विद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को महासचिव अरविंद जाजड़ा ने चांटा मार दिया। इसके बाद मंच पर दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। यह घटना महारानी काॅलेज के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में हुआ।
थप्पड़ मारने से रुकने वाला नहीं
बता दें कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा संघ के जयपुर प्रांत प्रचारक डाॅ. शैलेंद्र कुमार भी मौजूद थे। वहीं सिंगर अखिल भी स्टूडेंटस के परफाॅर्म करने वाले थे। वहीं थप्पड़ पड़ने के बाद निर्मल ने कहा कि मुझे बतौर अतिथि कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां खुलेआम गुंडागर्दी की गई। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं कोई गुंडा या बदमाश नहीं हूं।
जब तक शरीर में सांस चलेगी छात्रों के लिए काम करता रहूंगा। थप्पड़ मारने से रुकने वाला नहीं हूं। थप्पड़ तो अरविंद केजरीवाल को भी मारा गया था।
गुंडा बदमाश बनने समाज स्वीकार नहीं करेगा
निर्मल चौधरी ने कहा महारानी महाविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जैसे ही मंच पर पहुंचा एक असामाजिक तत्व ने मुझे धक्का दिया। इस तरह खुलेआम गुंडागर्दी के खिलाफ प्रशासन को भी एक्शन लेना चाहिए। मेरी बराबरी करनी है तो बराबर कार्य करो। छात्रशक्ति के लिए जुटो, तब मानूंगा। ये सस्ती लोकप्रियता पाने का काम है। आप सही दिशा में काम कीजिए। गुंडा बदमाश बनने से समाज आपको स्वीकार नहीं करेगा।
और पढ़िए –एमसीडी की कार्यसूची से ‘आप’ पूरी तरह सहमत, भाजपा से विनती है कि वह भी इसका पालन करे-दुर्गेश पाठक
राजस्थान किस दिशा में जा रहा है
अरविंद केजरीवाल को भी थप्पड़ पड़ा था, लेकिन आज वे सबसे शक्तिशाली राज्य दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। नक्सली क्षेत्रों में भी 20 साल पहले ऐसी घटनाएं सरेआम होती थी, आज वहां भी नहीं होती। राजस्थान किस दिशा में जा रहा है ये घटना उसी का नतीजा है। मुझे जब तक छात्रशक्ति के लिए काम करने का मौका मिलेगा मैं तब तक छात्रों के लिए कार्य करता रहूंगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines