Nirmal Choudhary: जयपुर के महारानी काॅलेज के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में हुई मारपीट को लेकर हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। छात्रसंघ की संयुक्त सचिव शहनाज बानो ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अरविंद जाजड़ा ने 3 दिन पहले ही निर्मल को मारने की चेतावनी दी थी। जाजड़ा ने कहा कि अगर निर्मल स्टेज पर चढ़ गया तो मैं उसके जूते मारूंगा।
निर्मल चौधरी बोले- मंत्री ने कहा था तू जाकर इसे ठोक
छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने भी अपना पक्ष सामने रखा। उन्होंने कहा अगर मैं काली स्याही झंडे लेकर गया था तो क्या उन्हें मंत्री जी ने कहा था कि तू जाकर इसे ठोक। अगर मैं गुंडा बदमाश हूं, तो आपको यह अधिकार किसने दिया कि आप मेरे साथ लड़ाई झगड़ा करें।
छात्रसंघ अध्यक्ष बोली दोनों को नहीं बुलाया
वहीं, इस मामले में अब महारानी काॅलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष मानसी वर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही बिना बुलाए कार्यक्रम में आए और झगड़ने लगे। उन्होंने कहा कि सभी मेहमान कार्यक्रम को संबोधित कर चुके थे। उसके बाद दोनों वहां आकर झगड़ने लगे। इससे माहौल बिगड़ गया। वहीं इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशानन मौन धारण कर बैठा है।
वहीं, राजस्थान सरकार की लचर कानून-व्यवस्था की वजह से कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों में डर का माहौल है।इसलिए मैं अपने कार्यक्रम की असफलता के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, विश्वविद्यालय छात्रसंघ और राजस्थान सरकार को जिम्मेदार मानती हूं।
और पढ़िए –Rajasthan Hindi News: पेपर लीक के मास्टरमाइंड को जेडीए ने दिया नोटिस, जानें पूरी खबर
निर्मल हिस्ट्रीशीटर और गुंडों के पांव में धोक देता है
वहीं अरविंद जाजड़ा ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि मैं लाॅ का स्टूडेंट हूं। हर काम कानून और संविधान के दायरे में रहकर करता हूं। निर्मल का कोई कैडर नहीं रहा। वह हिस्ट्रीशीटर और गुंडों के पांव में धोक देता है। गाड़ियों का काफिला लेकर लोगों में खौफ पैदा करना चाहता है। मैं निर्मल से डरने वाला नहीं हूं। अगर वह गाली गलौज करेगा तो गाली गलौज से उसका जवाब दूंगा। अगर उसने हथियार उठाया तो मैं भी हथियार से जवाब दूंगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines