Nirmal Choudhary: राजस्थान की राजनीति में युवाओं की भूमिका कितनी अहम है, इस बात का अंदाजा तो महारानी काॅलेज में हुए थप्पड़ कांड के बाद सहज ही लगाया जा सकता है। थप्पड़कांड के बाद हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट का एक फरमान काफी चर्चा में है।
इस फरमान के मुताबिक अब छात्र नेता को कार्यालय उद्घाटन करने से पहले वहां के स्थानीय विधायक से इस संबंध में अनुमति लेनी होगी। विभाग के मुताबिक यह आदेश सभी विश्वविद्यालयों एवं उससे संबद्ध सभी (Nirmal Choudhary) काॅलेजों के लिए लागू होगा।
फरमान तो जारी हो गया। लेकिन अब शुरू हुई इस पर राजनीति। एनएसयूआई से एबीवीपी तक सभी पूर्व छात्र नेताओं ने इसे तानाशाही वाला कदम बताया है। आदेश के मुताबिक चुनाव उपरांत किए जाने वाले छात्रसंघ कार्यालयों का उद्घाटन अब स्थानीय विधायक की अनुमति से 10 फरवरी 2023 तक ही संपन्न किए जा सकते हैं।
और पढ़िए –MP Khelo India Youth Games: मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत, खास होगा आयोजन
बेनीवाल बोले- विधायक अनुमति दें या न दें मैं तो जाउंगा
आरएलपी पार्टी के सुप्रीमों और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सरकार जानबूझकर (Nirmal Choudhary) छात्रों को कमजोर कर रही है जिसका आरएलपी पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। एक तरफ सरकार छात्र संघ चुनाव करवाना चाहती हैए वहीं दूसरी ओर छात्रों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी के बाद मुझे जो भी छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बुलाएगा। मैं उसमें जरूर जाउंगा।
बेनीवाल ने कहा कि इससे पहले भी लिंगदोह कमेटी की आड़ में छात्रसंघ को कमजोर करने की कोशिश की गई है। छात्र नेता दो बार चुनाव नहीं लड़ सकता। अगर उसने महासचिव का चुनाव लड़ा है तो वह अध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं लड़ सकता। वहीं, अगर कोई पदाधिकारी हार गया तो भी उसे दोबारा लड़ने का अधिकार नहीं है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।
और पढ़िए –‘मर जाऊंगा, लेकिन BJP के साथ नहीं जाऊंगा’ CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
निर्मल बोले- पूरजोर तरीके से आदेश का विरोध करता हूं
राजस्थान विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चैधरी ने कहा कि सरकार इस आदेश के द्वारा छात्रसंघ पदाधिकारियों पर दबाव बनाकर अपना अस्तित्व जमाना चाहती है। जो आम छात्रों के लिए पूरी तरह गलत है। मैं इस आदेश का पूरजोर तरीके से विरोध करना चाहता हूं।
भाटी बोले- तुगलकी फरमान का करेंगे विरोध
जयनारायण विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे रविंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सरकार छात्रों पर नियम थोप रही है। जिसे प्रदेश के युवा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारी को किसी विधायक या सासंद ने नहीं, छात्रों ने बनाया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines