MP Khelo India Youth Games: मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत, खास होगा आयोजन

MP Khelo India Youth Games

MP Khelo India Youth Games

MP Khelo India Youth Games: मध्य प्रदेश में आज से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की शुरुआत होने जा रही है, शाम सात बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य सरकार की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आयोजन का शुभारंभ करेंगी। आयोजन में देश और प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस आयोजन में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में यह आयोजन मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

विज्ञापन

MP में पहली बार हो रहा आयोजन

मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन पहली बार हो रहा है। ऐसे में शिवराज सरकार ने इस आयोजन के लिए खास तैयारियां की हैं। भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन को लेकर शहर को सजाया गया है। एमपी में हो रहे आयोजन की थीम ‘हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो’ रखी गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश के तीन शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में इसका आयोजन होगा, भोपाल के साईं सेंटर, इंदौर के अभय प्रशाल और जबलपुर के रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन

आयोजन की होगी रंगारंग शुरुआत

राजधानी भोपाल में इस आयोजन की आज रंगारंग शुरुआत होगी, कार्यक्रम में मशहूर गायक शान, जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के थीम सॉन्ग को आवाज भी दी हैं, वह अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा भी अन्य कई कलाकार इस आयोजन की शुरुआत में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। टीटी नगर स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर एक बड़ा स्टेज बनाया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाया गया है। ताकि लोग मध्य प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति से रूबरू हो सके।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा आयोजन

  • मध्य प्रदेश के 26 खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 से 5 फरवरी तक अपना खेल दिखाएंगे।
  • बॉक्सिंग कॉम्पटिशन 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होगी, जिसमें पांच दिन तक 20 महिला और पुरुष खिलाड़ी पद के लिए खेलेंगे।
  • टीटी नगर स्टेडियम में कुश्ती के मुकाबले 7 से 11 फरवरी तक होंगे, जिसमें 21 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।’
  • वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन भोपाल के बड़े तालाब में किया जाएगा।
  • 1 से 6 फरवरी तक शूटिंग अकेडमी में छह दिनों तक मुकाबले होंगे, जिसमें मध्य प्रदेश के सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
  • 7 से 9 फरवरी तक रोइंग के मैच होंगे, जिसमें एमपी के 20 किलाड़ी रोइंग में भाग लेंगे
  • क्याकिंग- कनोइंग के मुकाबले 1 से 3 फरवरी होंगे, इसमें भी एमपी के 20 खिलाड़ी होंगे।
  • 17 से 10 फरवरी तक जूडो के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें एमपी के 16 खिलाड़ी खेलेंगे।
  • 7 से 11 फरवरी तक भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में भी आयोजन होगा।
  • वॉलीबाल भोपाल के साई इंडोर हॉल में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक खेला जाएगा, इसमें महिला 12 और पुरुष 12 कुल 28 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं

और पढ़िए – ‘क्या इसके लिए इंपोर्ट ड्यूटी दोगे?’ कॉफी भरकर भारत ला रहे मार्नस लाबुशेन, वॉर्नर और कार्तिक ने ले लिए मजे

बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में पहली बार दिल्ली में आयोजित किया गया था, तब से लेकर अब तक इसके चार आयोजन हो चुके हैं, जिसमें महाराष्ट्र, असम और हरियाणा मेजबानी कर चुके हैं। वहीं अब मध्य प्रदेश पहली बार इसका आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ