Nirmal Choudhary: राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष को चांटा मारने वाले महासचिव अरविंद जाजड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ है। इस वीडियो में उन्होंने अध्यक्ष को (Nirmal Choudhary) मारने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष बिना निमत्रंण के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
और पढ़िए –राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बोले-जम्मू-कश्मीर में जनता की आवाज बनें ‘आप’ कार्यकर्ता
अरविंद ने वीडियो पोस्ट कर लगाए आरोप
अरविंद जाजड़ा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का प्रमाण दिया की निर्मल चौधरी (Nirmal Choudhary) बिना न्योते के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पोस्ट हुए वीडियो में अरविन्द ने कहा की ये घटना असामाजिक तत्वों, निर्मल के कार्यकर्ताओं की बदतमीजी और निर्मल के अहंकार के कारण हुई। जिसके साथ निर्मल पर कई आरोप भी लगाए।
और पढ़िए –Viral Video: नितिन गडकरी की सभा में पहुंचे इस ‘योगी’ को देख उड़ गए पुलिस के होश, देखें
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भी थे मौजूद
सोमवार को महारानी काॅलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा संघ के प्रांत प्रमुख भी बतौर अतिथि मौजुद थे। इसी दौरान महासचिव अरविंद जाजड़ा ने मंच पर पहुंचे छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चैधरी को चांटा मार दिया। इसके बाद दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए।
युवाओं से साक्षात्कार मेरे सार्वजनिक जीवन का अहम हिस्सा
इस घटना के समय केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मंच पर मौजूद थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा ‘जयपुर के महारानी महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल हुआ। युवाओं से निरंतर साक्षात्कार मेरे सार्वजनिक जीवन का अहम हिस्सा है। यहां छात्र संघ अध्यक्ष सुश्री मानसी वर्मा के आत्मविश्वासपूर्ण भाषण ने अत्यंत प्रभावित किया।’
और पढ़िए –Kirodi Lal Meena: पेपर लीक मामले में सरकार का सीबीआई जांच से इंकार, धरने पर बैठे सांसद मीणा
हो सकती है उच्च स्तरीय जांच
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हुए इस पूरे घटनाक्रम को मंत्री की सुरक्षा में चूक का सवाल भी हो रहा है। ऐसे में इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो सकती है। इससे पहले भी ऐसे कई मामलों में गृह मंत्रालय की ओर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines