हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

निर्जला एकादशी के दिन बीच सड़क फ्री बीयर बांटना पड़ा महंगा, कान पकड़े दिखे आरोपी

जयपुर में निर्जला एकादशी के दिन फ्री बीयर बांटते युवकों का वीडियो वायरल हुआ। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
जयपुर पुलिस ने बीयर बांटने वालों पर लिया एक्शन

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी गर्मी का कहर अपने चरम पर है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और शहर के कई हिस्सों में प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी, शरबत और आइसक्रीम बांटे जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने धार्मिक भावनाओं को भड़का दिया।

लोगों को पिलाई गई बीयर

अब तक तापने गर्मी से बचने के लिए लोगों को पानी, शरबत, आइसक्रीम या लस्सी बांटते देखा होगा लेकिन जयपुर के कुछ युवकों ने फ्री में बियर और चखना बांटते दिखाई दिए। करीब ढाई मिनट के वायरल वीडियो में युवक जयपुर की सड़कों पर एक बिना नंबर की कार से फ्री बीयर और चखना बांटते हुए दिखाई दिए। सड़क पर आते-जाते वाहनों को रोककर उन्हें प्लास्टिक के गिलास में बीयर भरकर लोगों को थमाई गई। पीने वाले कुछ लोग तो खुशी में ‘भगवान आपका भला करे’ कहते भी सुने जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसी दिन का है जिस दिन निर्जला एकादशी थी, एक ऐसा दिन जिसे हिंदू धर्म में संयम, उपवास और पवित्रता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। इस दिन कई जगहों पर लोगों ने पानी, लस्सी, छाछ आदि बांटने दिखाई दिए थे, छोटी काशी कहलाने वाले जयपुर में भी जगह-जगह शरबत और ठंडा जल बांटे गये थे, उसी दिन युवाओं का बीच सड़क बीयर बांटना कई लोगों को नागवार गुजरा।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसे ‘धार्मिक भावना के विरुद्ध’ बताया और युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर धार्मिक संगठनों और आम लोगों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई।


वायरल वीडियो की जांच कराई गई और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर ली गई। इनमें सचिन और उसके 7 साथियों गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है और कहा है कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं ठेस पहुंचाना नहीं था। सामने आए वीडियो में देखा झा सकता है कि आरोपी जमीन पर बैठकर कान पकड़कर माफी मांग रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola