राजस्थान में NEET एग्जाम से पहले गैस पेपर लीक होने के मामले की जांच में बड़े खुलासे खुलासे हुए हैं। मामले की जांच राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) कर रही है। नीट एग्जाम से पहले एक गैस पेपर सीकर के हजारों छात्र-छात्राओं तक पहुंचने का दावा किया गया। SOG ने मामले की जांच करते हुए संदिग्ध कंसल्टेंसी के मालिक समेत 13 युवकों से पूछताछ करके अहम सबूत जुटाए। कंसल्टेंसी और करियर काउंसिलर्स के मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर और CCTV फुटेज जब्त किए। जांच में सामने आया कि पकड़े गए 13 युवकों में से कोई भी नीट परीक्षार्थी नहीं था।
कई हॉस्टल संचालक और मालिक हुए फरार
बता दें कि जांच करते हुए SOG ने हॉस्टल संचालकों पर शिकंजा कसा। सीकर के 25 से अधिक हॉस्टल संचालकों की कॉल डिटेल खंगाली। 45 से ज्यादा हॉस्टल संचालकों, सहयोगियों और युवकों को चिन्हित किया, जिन्हें पूछताछ के लिए कभी भी हिरासत में लिया जा सकता है। कार्रवाई के डर से कई हॉस्टल संचालक और मालिक फरार बताए जा रहे हैं। जब्त किए गए मोबाइल का डेटा डिलीट किया गया है, जिसकी रिकवरी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों ने वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप भी डिलीट किए हैं। छात्र और छात्राओं को गैस पेपर बेचने के लिए ही टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर ग्रुप बनाए गए थे।
5-5 लाख रुपये लेकर बेचा गया था गैस पेपर
SOG के अनुसार, करीब 10000 छात्र-छात्राओं तक नीट का गैस पेपर पहुंचा। झुंझुनूं जिले के मंडावा के पास एक गांव के रहने वाले कंसल्टेंसी संचालक ने सबसे पहले कुछ छोटे काेचिंग सेंटरों, हॉस्टल संचालकों को 5-5 लाख रुपये में पेपर बेचे। इस शख्स ने बहुत से छात्रों को गैस पेपर के जरिए पास करवाने की बात कहकर वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुपों से जोड़ लिया था। छात्रों ने पेपर के बदले एक फिक्स अमाउंट देने का सौदा भी कर लिया था, जो पेपर होने के बाद दी जानी थी। लेकिन पेपर देते ही ग्रुप डिलीट कर दिए गए, जिन्हें रिकवर करने का प्रयास अब SOG और साइबर टीम कर रही है।
पिपराली रोड पर लगे 1000 CCTV खंगाले
SOG के अनुसार, एक संदिग्ध युवक के मोबाइल में 600 से अधिक लोगों और विद्यार्थियों वाला सोशल मीडिया ग्रुप मिला। वहीं 1000 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए। सीकर के हॉस्टलों, कोचिंग सेंटरों, कैफे और रेस्टोरेंट में लगे 1000 से ज्यादा CCTV फुटेज जब्त किए गए। पिपराली रोड पर विशेषकर यह कार्रवाई की गई। NTA ने जयपुर, धौलपुर, कोटा और सीकर को नीट एग्जाम के लिए अति संवेदनशील केंद्र माना था। परीक्षा से करीब एक महीने पहले NTA की टीम और अन्य एजेंसियों ने सीकर में जांच की थी। इइसके बावजूद पेपर बेचने वाले संदिग्ध लोग एजेंसियों के रडार से बच गए।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
11 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines