Naresh Meena Case: राजस्थान के टोंक जिले के समरावता गांव में उपचुनाव के दौरान हिंसा करने के मामले में आरोपी नरेश मीणा आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं। देवली-उनियारा उपचुनाव में मतदान के दौरान थप्पड़ कांड के मामले में गिरफ्तार हुए नरेश मीणा 240 दिन बाद जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। राजस्थान हाई कोर्ट ने शुक्रवार को नरेश मीणा की जमानत याचिका मंजूर की थी। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए नरेश मीणा ने कहा कि कोर्ट के आदेश की वजह से वह माला और साफा नहीं पहन पाए, जिसका उन्हें अफसोस है।
रामायण की चौपाई के साथ संबोधन की शुरुआत
समरावता गांव में हिंसा और आगजनी के मामले में नरेश मीणा 8 महीने तक जेल में बंद रहा। नरेश मीणा ने जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहले समरावता गांव पंहुचेकर समरावता की धरती को नमन किया। इस दौरान टोंक से लेकर समरावता गांव तक जगह-जगह सड़क पर नरेश मीणा के चाहने वाले समर्थकों की भीड़ उनकी एक झलक देखने को बेताब नजर आई। नरेश मीणा ने समरावता गांव पंहुचकर रामायण की चौपाई ‘रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाये’ के साथ अपनी बात रखी।
क्यों नहीं पहन सके माला और साफा?
नरेश मीणा ने कहा कि सनातन के अनुसार किसी का स्वागत सत्कार अस्वीकार नहीं करना चाहिए। लेकिन कोर्ट के आदेशों की पालना करना है, इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। मैं कोर्ट के आदेशों की सदा पालना करूंगा समरावता के लोग से रूबरू होते हुए नरेश मीणा ने कहा कि समरावता ने मुझे अपना बेटा माना और मैं बेटा बनकर ही यहां आया हूं। बेटा हूं और हमेशा आपका बेटा बनकर ही रहूंगा।
यह भी पढ़ें: गला दबाया और मारा थप्पड़… टोल मांगने पर कांस्टेबल ने दिखाई दादागिरी, CCTV फुटेज वायरल
आखिर क्या था पूरा मामला?
बता दें कि देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में नरेश मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार थे। मतदान के दौरान उन्होंने समरावता गांव के एक बूथ पर मौजूद SDM को किसी विवाद की वजह से थप्पड़ मार दिया था। इस बाद गांव में काफी बवाल मच गया था। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने अगल दिन नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया था।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
19 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
22 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines