ग‍िड़गिड़ाया...भीख मांगी लेक‍िन नहीं प‍िघले लोग, नंगा कर पीटा फ‍िर गांव में घुमाया

Nagaur Young man Beating Video: नागौर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को ग्रामीणों ने नग्न कर पहले पिटाई की फिर उसे पूरे गांव में घुमाया।

Nagaur Young man Beating Video

Nagaur Young man Beating Video

Nagaur Young man Beating Video: राजस्थान के नागौर से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के शक में नग्न कर डंडों और लातों से पीटा इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार घटना जिले के बासनी बेहलीमा गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सदर थाना इंचार्ज ने बताया कि युवक की पिटाई के वीडियो सामने आए हैं। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चोरी के शक युवक को पीटता नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरान पीड़ित युवक बख्श देने की भीख मांग रहा है। इतने में दूसरा युवक आता है और पीड़ित पर लातें बरसाना शुरू कर देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का नाम शकील है। उस पर लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उसे नग्न कर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान किसी युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ