क्या है RAS की तैयारी रहे युवाओं की मांग? जिसे लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

Rajasthan Minister Kirodi Lal Meena met Chief Minister Bhajan Lal Sharma : राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

Rajasthan Minister Kirodi Lal Meena

Rajasthan Minister Kirodi Lal Meena (ANI File)

Rajasthan Minister Kirodi Lal Meena met Chief Minister Bhajan Lal Sharma : डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भले ही राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बन गए हों लेकिन, युवाओं के लिए वह आज भी अपने पुराने और देसी अंदाज में काम कर रहे हैं। इसकी झलक रविवार को देखने को मिली जब वह छात्रों की एक मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन

दरअसल, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में परीक्षा की तारीख आगे बढ़वाने के लिए अभ्यर्थी लगातार कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर मीणा ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर इस मुद्दे पर बातचीत की और परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

मुलाकात के बाद मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधित्व मंडल ने मुझसे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। वो चाहते हैं कि परीक्षा को आगे किया जाए, ताकि उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे कई लोग है जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन उन्होंने चुनावों में हिस्सा लिया था और इसके चलते परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाए।

विज्ञापन

परीक्षा तीन महीने आगे बढ़ाने की मांग

मीणा ने कहा कि आमतौर पर जब भी आरएएस की परीक्षा होती है तो आरपीएससी की ओर से 5-6 महीने का समय दिया जाता है। लेकिन अभी महज 3 माह का समय मिला है। इसकी चर्चा मैंने मुख्यमंत्री से की है।

बता दें कि इस आरएएस की मुख्य परीक्षा का आयोजन 27-28 जनवरी को होना है। लेकिन पूरे राज्य से इसे स्थगित किए जाने की मांग उठ रही है। छात्रों ने प्रदेश सरकार ने इसका समय तीन महीने बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ