Lok sabha election 2024: नागौर लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। दरअसल, इस बार आरएलपी के हनुमान बेनीवाल और बीजेपी से ज्योति मिर्धा आमने-सामने हैं। बता दें हनुमान ने 2019 में एनडीए के साथ चुनाव लड़ा था और वह यहां से जीते हुए सांसद हैं। टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किया। कांग्रेस ने भी शनिवार को यह सीट आरएलपी के लिए छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
181260 वोटों से जीते थे बेनीवाल
कांग्रेस के इस सीट को आरएलपी के लिए छोड़ने की घोषणा के बाद बीजेपी की चिंता बढ़ गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 में हनुमान बेनीवाल ने 181260 वोटों से जीत प्राप्त की थी। वह इस सीट से मजबूत दावेदार हैं। राजस्थान की राजनीति में हनुमान बेनीवाल का कद काफी बढ़ चुका है। इससे पहले वह 4 बार विधायक रहे हैं। 2008 में वह खींवसर सीट से पहली बार विधायक बने थे। 29 अक्टूबर 2018 को उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) बनाई थी।
मिर्धा परिवार का दबदबा
बीजेपी ने ज्योति मिर्धा को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। मिर्धा परिवार दशकों से इलाके में अपना दबदबा रखता है। दरअसल, नागौर जाट राजनीति का गढ़ माना जाता है। इस लोकसभा सीट पर जाट, एससी, मुस्लिम, राजपूत और ओबीसी मतदाता ज्यादा हैं। बता दें ज्योति मिर्धा के दादा नाथूराम मिर्धा 6 बार सांसद रहे थे। नागौर लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं। 2014 में इस सीट पर भाजपा सीआर चौधरी जीते थे।
2009 में लोकसभा चुनाव जीती थीं
ज्योति मिर्धा ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। वह इससे पहले 2009 में लोकसभा चुनाव जीती थीं। जिसके बाद लगातार 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव वह हार गई थीं। हनुमान बेनीवाल ने साल 2003 में इंडियन नेशनल लोकदल से मूंडवा सीट से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। 2008 में वह खींवसर सीट से पहली बार विधायक बने थे। वह छात्र राजनीति से उभरे थे और छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मायावती ने छीन लिए अखिलेश के करीबी? UP में हुआ ‘डबल गेम’!
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
11 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines