apna dal

मायावती ने छीन लिए अखिलेश के करीबी? UP में हुआ 'डबल गेम'!

Lok sabha election 2024: अपना दल कमेरावादी ने पहले कौशांबी, मिर्जापुर और फूलपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। पहले पार्टी सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही थी। अब अपना दल कमेरावादी के नेता बसपा सुप्रीमो मायावती से संपर्क में है।  

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही छोटे दलों के नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन में सीट न मिलने से नाराज अपना दल कमेरावादी अब चुनाव में अलग संभावनाएं तलाशने में जुटा है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पार्टी नेता बसपा प्रमुख मायावती से संपर्क में हैं। इससे पहले अपना दल कमेरावादी ने कौशांबी, मिर्जापुर और फूलपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, वह सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही थी।

विज्ञापन

बसपा ने साधा संपर्क

23 मार्च को अचानक अपना दल कमेरावादी ने अपनी उम्मीदवारों  की लिस्ट रद्द कर दी। उम्मीद है कि जल्द पार्टी अपने नए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी। उधर, समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर सीट से राजेंद्र एस बिंद को अपना प्रत्याशी चुना है। बताया जा रहा है कि अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बनी। जिसके बाद दोनों ने आगामी लोकसभा चुनाव में अलग जाने का निर्णय लिया। अब यूपी की बड़ी पार्टी बसपा से अपना दल कमेरावादी के नेता सीट शेयरिंग पर बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ