नागौर लोकसभा सीट: क्या कांग्रेस की 'पीरा' हर पाएंगे 'हनुमान' BJP को चित करने के लिए कांग्रेस ने रची बिसात

Lok sabha election 2024: कांग्रेस के इस सीट को आरएलपी के लिए छोड़ने की घोषणा के बाद बीजेपी की चिंता बढ़ गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 में हनुमान बेनीवाल ने 181260 वोटों से जीत प्राप्त की थी। वह इस सीट से मजबूत दावेदार हैं।

hanuman beniwal, jyoti mirdha, bjp, congress

ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल

Lok sabha election 2024: नागौर लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। दरअसल, इस बार आरएलपी के हनुमान बेनीवाल और बीजेपी से ज्योति मिर्धा आमने-सामने हैं। बता दें हनुमान ने 2019 में एनडीए के साथ चुनाव लड़ा था और वह यहां से जीते हुए सांसद हैं। टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किया। कांग्रेस ने भी शनिवार को यह सीट आरएलपी के लिए छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

181260 वोटों से जीते थे बेनीवाल

कांग्रेस के इस सीट को आरएलपी के लिए छोड़ने की घोषणा के बाद बीजेपी की चिंता बढ़ गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 में हनुमान बेनीवाल ने 181260 वोटों से जीत प्राप्त की थी। वह इस सीट से मजबूत दावेदार हैं। राजस्‍थान की राजनीति में हनुमान बेनीवाल का कद काफी बढ़ चुका है। इससे पहले वह 4 बार विधायक रहे हैं। 2008 में वह खींवसर सीट से पहली बार विधायक बने थे। 29 अक्‍टूबर 2018 को उन्होंने अपनी पार्टी राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) बनाई थी।

मिर्धा परिवार का दबदबा 

बीजेपी ने ज्योति मिर्धा को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। मिर्धा परिवार दशकों से इलाके में अपना दबदबा रखता है। दरअसल, नागौर जाट राजनीति का गढ़ माना जाता है। इस लोकसभा सीट पर जाट, एससी, मुस्लिम, राजपूत और ओबीसी मतदाता ज्यादा हैं। बता दें ज्योति मिर्धा के दादा नाथूराम मिर्धा 6 बार सांसद रहे थे। नागौर लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा आती हैं। 2014 में इस सीट पर भाजपा सीआर चौधरी जीते थे।

2009 में लोकसभा चुनाव जीती थीं

ज्योति मिर्धा ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। वह इससे पहले 2009 में लोकसभा चुनाव जीती थीं। जिसके बाद लगातार 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव वह हार गई थीं। हनुमान बेनीवाल ने साल 2003 में इंडियन नेशनल लोकदल से मूंडवा सीट से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्‍थान पर रहे थे। 2008 में वह खींवसर सीट से पहली बार विधायक बने थे। वह छात्र राजनीति से उभरे थे और छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ