राजस्थान चुनाव 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के शोर के बीच सांसद दीया कुमारी ने आज नामांकन भर दिया है। दीया कुमारी का नामांकन भराने राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता रामचरण बोहरा और काली चरण सराफ साथ पहुंचे थे। दीया कुमारी के नामांकन भरने के बाद से लगातार उनकी सपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीजेपी की दिग्गज नेता और सांसद दिया कुमारी ने विद्यानगर विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा है। एमपी वाले फॉर्मूले को लेकर सांसद दीया कुमारी को विद्यानगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया गया है। नामांकन करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने चुनावी एफिडेविट दिया है। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर खुलासा किया है। शपथ पत्र के अनुसार वह हर साल औसत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करती हैं। दीया कुमारी के इनकम टैक्स रिटर्न के रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021 और 22 में 3 करोड़ 73 लाख रुपए का टैक्स दिया है।
दीया कुमारी के इनकम टैक्स का ब्यौरा
2018-19 -: 2 करोड़ 39 लाख
2019-20 -: 3 करोड़ 27 लाख
2020-21 -: 1 करोड़ 54 लाख
2021-22 -: 3 करोड़ 73 लाख
2022-23 -: 2 करोड़ 88 लाख
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, महेश जोशी का नाम List में नहीं आने से बौखलाए कार्यकर्ता
दीया कुमारी ने विद्यानगर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र में विकास और रोजगार विकसित करने की ओर रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने सवाई माधोपुर, राजसमंद में जैसा काम किया था, वैसा ही जयपुर में करेंगे। कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार में विशेष ध्यान रखा जाएगा।
जैसे ही जीत हासिल होगी मैं अपने मुद्दों पर काम करना शुरू कर दूंगी : सांसद
दीया कुमारी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैं विकास और रोजगार विकसित करने की दिशा में काम पर लग जाऊंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे ही वे विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधायक बनेंगी, उस दिन से ही मैं अपने क्षेत्र में सभी मुद्दों पर काम करना शुरू कर दूंगी। उन्होंने कहा कि विद्यानगर में हेल्थ सर्विस कैसे विकसित हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। सेटेलाइट हॉस्पिटल में जो आवश्यकता है, उनको भी पूरा किया जाएगा।
वसुंधरा के दूसरे विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है दिया कुमारी को
दीया कुमारी अभी राजसमंद से सांसद हैं। लेकिन इस बार बीजेपी ने उन्हें एमपी वाले फार्मूले के तहत विद्यानगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उनको राज्य में वसुंधरा राजे के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। दीया कुमारी जयपुर राजघराने से हैं। इसके अलावा उनके मुख्यमंत्री का दावेदार होने की चर्चा जोरों पर है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस के 61 नए प्रत्याशियों का एनालिसिस; पार्टी ने 32 नए चेहरे उतारे, धारीवाल, जोशी पर सस्पेंस बरकरार
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
13 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines