जयपुर: बीजेपी ने अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। सरकार के खिलाफ मतदाताओं को जागरूक करने और उनसे जुड़े मुद्दों को पकड़ने की दृष्टि से बीजेपी राज्यभर में जन आक्रोश यात्रा निकलेगी। ये यात्रा बीस नवंबर को एक साथ सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में शुरू होगी। 600 नेता एक साथ सभी पूरे राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ इस यात्रा को शुरू करेंगे। ये यात्रा हर विधानसभा में दस दिन चलेगी। फिर जिला स्तर पर पहुंचेगी, उसके बाद 17 दिसंबर को राजस्थान सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के दिन प्रदेश की राजधानी में बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा।
अभी पढ़ें – शराब पीकर झगड़ने से रोका तो भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, बेटा किया अधमरा
यात्रा के मुख्य मुद्दे महिला उत्पीड़न, करप्शन, तुष्टिकरण और जंगलराज हैं। जयपुर के कार्यक्रम के समापन के मौके पर जो बड़ा विरोध प्रदर्शन है, उसमे केंद्रीय स्तर के मंत्री भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं राजस्थान में बीजेपी दूसरे दलों खासकर कांग्रेस से बड़ी संख्या में नेताओं को तोड़कर बीजेपी में शामिल करवाने की रणनीति पर भी काम कर रही है।
दूसरी पार्टी के नेताओं को बीजेपी में शामिल करवाने के लिए बीजेपी ने बकायदा एक ज्वाइनिंग कमेटी भी तैयार कर ली है। अर्जुन राम मेघवाल इस कमेटी के मुखिया है और उनके साथ वासुदेव देवनानी बीजेपी के प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी इस टीम में शामिल हैं।
अभी पढ़ें – रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, मंदिर समिति को किया 5 करोड़ का दान
बीजेपी अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर अभी से ठोस रणनीति बना रही है। राज्य में अगले एक साल तक लगातार पार्टी बड़े बड़े कार्यक्रम करके जनता को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेगी। इसकी शुरुआत जन आक्रोश यात्रा से शुरू होने जा रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
23 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines