Rajasthan Jalore Rape Case : राजस्थान से दिल को झकझोर देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। उसके मामा ने पहले स्नैक्स देकर मासूम बच्ची को बहलाया और फिर उसके साथ रेप किया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
यह मामला जालौर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस की एफआईआर के अनुसार, तीन साल की मासूम बच्ची बुधवार की शाम को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसके मामा ने लालच देने के लिए उसके लिए स्नैक्स खरीदा और फिर बच्ची को कमरे में लेकर जाकर उसके साथ रेप किया। मासूम की रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।
यह भी पढे़ं : राजस्थान में कोल्ड-डे अलर्ट के बीच स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी, जानें कहां-कहां जारी हुए आदेश
प्राइवेट अस्पताल में सफाईकर्मी है आरोपी
गंदी हरकत करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक प्राइवेट अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में काम करता है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया। महिला एवं अपराध सेल के एएसपी कैलाश चंद्र बिश्नोई इस मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढे़ं : जिंदगी की जंग हार गई चेतना, राजस्थान में 10 दिन बाद बाहर निकाली गई बच्ची की मौत
घर में ही मामा ने की घिनौनी हरकत
बताया जा रहा है कि जब आरोपी घिनौनी हरकत कर रहा था, तब बच्ची की मां रसोई में खाना बना रही थी। मासूम की रोने की आवाज से घरवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी। दबिश के बाद आरोपी पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines