---विज्ञापन---

राजस्थान में कोल्ड-डे अलर्ट के बीच स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी, जानें कहां-कहां जारी हुए आदेश

Rajasthan News: राजस्थान के 20 जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। प्रदेश में कोल्ड-डे अलर्ट के बीच शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों को 11 जनवरी तक छुट्‌टी करने के लिए अधिकृत किया है।

---विज्ञापन---

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में शीतलहर के प्रकोप के कारण कई शहरों का तापमान गिर गया है। अगले 3 दिन तक सर्द हवा का प्रकोप रहेगा। प्रदेश के बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इन संभाग के जिलों में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इस बीच शिक्षा विभाग ने सर्दी को देखते हुए प्रदेश के 20 जिलों में छुट्टी का आदेश दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जिला कलेक्टरों को 11 जनवरी तक छुट्टी करने के लिए अधिकृत किया है।

इससे पहले प्रदेश में सर्दी के कारण 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती थी। 7 जनवरी को स्कूल खुलने थे। इस बीच सर्दी के कारण प्रदेश के 20 जिलों में कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं, जयपुर के स्कूलों में 7 और 8 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। डीडवाना कुचामन में 8 जनवरी तक कक्षा 5 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

---विज्ञापन---

इन जिलों में बढ़ाई छुट्टियां

जयपुर और डीडवाना-कुचामन के अलावा करौली, टोंक, दौसा, कोटा, भरतपुर, डीग, धौलपुर, अलवर, बारां, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, कोटपुतली-बहरोड़, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, चूरू जिलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

ये भी पढ़ेंः भारी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, चलेंगी पछुआ हवाएं, इन राज्यों में कोल्ड वेव-कोहरे का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

---विज्ञापन---

प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

बता दें कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोटा, चित्तौड़गढ़, अलवर, बारां, फतेहपुर, भीलवाड़ा जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 4-8 डिग्री तक गिर गया। कल 13 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा ठंडा धौलपुर रहा। जहां दिन का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ेंः कश्मीर में बर्फबारी के बीच एडवाइजरी, लैंडस्लाइड की संभावना, कई सड़कें बंद, देखें लिस्ट

---विज्ञापन---
First published on: Jan 07, 2025 09:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola