Barmer: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। लेकिन इससे पहले ही नेताओं की सियासी बयानबाजियां शुरू हो गई है। पिछले चार दिनों से सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक दूसरे पर हमलावर है। अब मंत्री सुखराम विश्नोई ने अडाणी समूह की सरकारी संस्थाओं में बढ़ती भागीदारी को लेकर आरोपों की झड़ी लगा दी।
अडाणी और सीएम में कोई रिश्ता नहीं
मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में केंद्रीय जांच एजेंसियों को कमजोर कर पंगु बनाया जा रहा है। इनका एकमात्र उद्देश्य केवल विपक्ष को दबाना है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अडाणी और सीएम गहलोत में कोई रिश्ता नहीं है। जो जमीन हमने जैसलमेर व उसके आसपास के इलाकों में अडाणी को दी है वह केवल सोलर प्लांट के लिए है।
और पढ़िए – दिल्ली शहर में कहां-कहां है ट्रैफिक, यहां जानें पल-पल का अपडेट
चुनाव आयोग व सुप्रीम कोर्ट पर खड़े किए सवाल
मंत्री ने चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भी अपने शिकंजे में ले लिया। राम मंदिर का फैसला देने वाले जज को राज्यपाल बना दिया।
जैसे ही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रिटायर्ड होते है उन्हें कुछ न कुछ पद मिल जाता है। मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार में संस्थाओं की स्वतंत्रता खतरे में पड़ गई है। सरकार अपने हिसाब से चुनाव करवा रही है।
और पढ़िए – आचार्य प्रमोद ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना, बोले- खुद के लिए फूल और पायलट के लिए कांटे
बदले की भावना से कार्रवाई कर रही केंद्र सरकार
रायपुर में कांगेस के अधिवेशन से पहले कांग्रेस एमएलए के घरों पर एजेंसियों ने छापे मारे है। विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। मोदी सरकार बहुत ही निचले स्तर पर आ गई है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम संसद में एक दिन बोलते हैं 1.40 करोड़ जनता मेरे पीछे है दूसरे दिन कहते है कि मैं अकेला सब पर भारी पड़ता हूं।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines