Milk Price Hike : देश में महंगाई सातवें आसमान पर है। लोग इस महंगाई से त्रस्त हैं। इस बीच दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। साथ ही बूथ संचालकों का कमीशन भी बढ़ा दिया गया है। दूध की नई कीमत 11 अगस्त से लागू होगी। इसे लेकर डेयरी प्रशासन ने दूध के सभी ब्रांड में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया है।
राजस्थान में सरस दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ ने सरस दूध के सभी ब्रांड में प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा की। इसका असर सबसे ज्यादा जयपुर और दौसा जिलों पर पड़ेगा, जहां प्रतिदिन 10.60 लाख लीटर से ज्यादा दूध की सप्लाई होती है। 11 अगस्त की शाम को होने वाली सप्लाई से दूध के नए दाम लागू होंगे।
यह भी पढ़ें : Milk Price Hike: आम लोगों पर महंगाई की मार, 2 रुपए/लीटर बढ़े मदर डेयरी दूध के दाम
बूथ संचालकों का भी बढ़ा कमीशन
जयपुर डेयरी प्रशासन ने बूथ संचालकों का कमीशन भी बढ़ा दिया। उनके कमीशन में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई। साल 2017 से अबतक सरस दूध के दाम 10 बार बढ़ चुके हैं। पहले एक लीटर सरस दूध 38 रुपये में बिकता था, लेकिन अब यह बढ़कर 52 रुपये प्रति लीटर हो गया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में आम लोगों को महंगाई का झटका, मदर डेयरी का दूध हुआ इतना महंगा
जनवरी 2023 में भी बढ़ाए गए थे दाम
आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी 2023 में दूध के दाम बढ़ाए गए थे। उसके बाद फिर मार्च में भी कीमतों में इजाफा किया गया था, लेकिन राजनीतिक विरोध के बाद डेयरी प्रशासन को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines