Milk Price Hike: राजस्थान में शादियों के सीजन में लगातार महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए सरस डेयरी ने बड़ा झटका दिया है। सरस गोल्ड दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई दरें आज शनिवार शाम से लागू हो जाएंगी। हालांकि सरस डेयरी मैनेजमेंट द्वारा दूध को छोड़कर अन्य चीजों की कीमतें नहीं बढ़ाई गई है। इस साल का यह चौथा मौका होगा जब सरस डेयरी में दूध के दाम बढ़ें हैं। इससे पहले मार्च, जून, सितंबर और अब नवम्बर महीने में दूध के दाम बढ़े हैं।
बता दें डेयरी के अधिकारीयों ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण पशुओं में लंपी बीमारी को बताया है। डेयरी अधिकारियों के अनुसार सरस गोल्ड अब एक लीटर पैकेट 62 रुपये, आधा लीटर 31 रुपये व 6 लीटर का पैकेट 372 रुपये में मिलेगा। हालांकि, इस बार डेयरी ने केवल एक ब्रांड सरस गोल्ड दूध के दाम बढ़ाए है। बाकि में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं सरस टोण्ड नीली थैली दूध का आधा लीटर पैक 23 की जगह 24 रुपये और एक लीटर पैक 46 रुपये की जगह 48 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।
आपको जानकारी के लिए ये भी बता दें कि यह दाम जयपुर, दौसा और ग्रामीण में लागू होंगे। जयपुर डेयरी की ओर से दूध की दरों में कीमतों का इजाफा करने का मामला पहला नहीं है। जयपुर डेयरी द्वारा इस वर्ष लगातार चार बार दूध के दाम बढ़ाए हैं।
डेयरी अधिकारियों के अनुसार दाम बढ़ाने की प्रमुख वजह पशुओं में लंपी बीमारी है। गोल्ड दूध में फैट की ज्याद जरूरत रहती है। ऐसे में दूध की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसलिए दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है। डेयरी अधिकारियों के अनुसार दाम बढ़ाने की प्रमुख वजह पशुओं में लंपी बीमारी है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines