---विज्ञापन---

‘बेवफा है वो…’ मेहविश-रहमान की लव स्टोरी में नया Twist, युवक की पहली पत्नी ने ‘सौतन’ को बताया जासूस

Mehwish Rehman Love Story: पाकिस्तान से चूरू पहुंची मेहविश के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने दावा किया था कि वह राजस्थान के लड़के से मक्का में निकाह कर चुकी है। वहीं, युवक की पहली पत्नी ने अब चौंकाने वाली बातें बताई हैं। अपनी 'सौतन' को लेकर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Rajasthan News: पाकिस्तानी लड़की मेहविश से शादी करने वाले युवक और परिवार के खिलाफ पहली पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मेहविश लाहौर से भारत आई थी। जिसने दावा किया था कि वह राजस्थान के चूरू के रहने वाले रहमान से मक्का में निकाह कर चुकी है। वहीं, अब पहली पत्नी ने कहा कि दो बच्चों की मां मेहविश गलत तरीके से हिंदुस्तान पहुंची है। उसने अपने पति को गहने बेचकर विदेश भेजा। उसका बिजनेस खुलवाया, लेकिन उसने धोखा दिया। मुझे और दो बच्चों को पल भर में छोड़ दिया। आरोप लगाया कि मेहविश पाकिस्तानी जासूस है।

45 दिन के लिए भारत आई है पाकिस्तानी लड़की

पाकिस्तान की 33 साल की लड़की हाल ही में अपने ससुराल चूरू के पिथिसर गांव पहुंची थी। जिसका दावा है कि वह फेसबुक पर पहले से शादीशुदा 35 वर्षीय रहमान से चैटिंग करती थी। दोनों ने ऑनलाइन निकाह किया था। बाद में दोनों मक्का में मिले, वहां रीति-रिवाजों से विवाह रचाया। रहमान अभी कुवैत में है। मेहविश 45 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:बाथरूम में नहा रही थी बहन, भाई ने बनाया Video; फिर दोस्तों संग मिलकर लूटी अस्मत

पुलिस के अनुसार 29 साल की महिला फरीदा बानो ने पति के खिलाफ शिकायत दी है। रहमान खान के साथ महिला ने 17 मार्च 2011 को निकाह किया था। पिथिसर गांव में उसकी ससुराल है। आरोपी 8 साल की बेटी और 4 साल के बेटे का पिता है। शादी के बाद रहमान विदेश गया था। उसने अपने मायके से पैसे जुटाकर उसे विदेश भेजा। पूरे परिवार ने गहने बेचे, जिसके बाद उसने विदेश में काम शुरू किया। आरोपी ने एक साल पहले मेहविश से शादी की थी। जिसका उसने विरोध किया था।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

26 जुलाई को देखा था वीडियो

लेकिन पति के अलावा देवर सलीम खान, ननद जुबैदा, सास जैतुन, ससुर अली मोहम्मद ने उसे ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 6 महीने से वह अपने मायके में है। पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। 26 जुलाई को पाकिस्तानी लड़की का वीडियो उसने देखा। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी है। फरीदा ने सरकार से न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें:FB फ्रेंड US लेडी से बनाए ‘अंतरंग’ संबंध, पत्नी को बताया था बहन; अजमेर के वकील की खुली पोल

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें:सो रही थी पत्नी, आग लगाकर कुंडी बंद कर भाग गया पति; सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

First published on: Jul 28, 2024 06:12 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola