Rajasthan Crime News: राजस्थान के पाली से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के भाई ने अपनी 14 साल की चचेरी बहन के साथ रेप किया। जानकारी के अनुसार आरोपी कई महीनों तक दरिंदगी करता रहा। उसने नाबालिग को प्रेग्नेंट कर दिया। जब इस बात का खुलासा हुआ तो आरोपी घर से फरार हो गया। फिलहाल मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने बताया कि बच्ची के ननिहाल पक्ष की ओर मामला दर्ज करवाया गया। बच्ची अपने चचेरे भाई के साथ गांव में रह रही थी। दोनों साथ में मजदूरी करने जाते थे। आरोपी की 6 साल की बच्ची भी है। जानकारी के अनुसार उसकी दो शादियां हुई लेकिन दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद आरोपी काफी समय से नाबालिग बहन का यौन शोषण कर रहा था। जब पीड़िता ने यह बात परिवार को बताने की कोशिश की तो उसने घर से निकालने की धमकी दी।
ये भी पढ़ेंः इस परिवार का दुश्मन बना सांप, पहले 5 और अब 3 साल के बेटे को बनाया शिकार
पेट में हुआ दर्द तो सामने आई सच्चाई
मारवाड़ जंक्शन थाने की महिला थानाधिकारी सरोज देवी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके ननिहाल वाले उसे कभी-कभी संभालने के लिए आते थे। पिछले सप्ताह जब वे आए तो बच्ची ने कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है और भाई दवा नहीं दिला रहे हैं। इसके बाद वे लोग उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे। तो जांच में सामने आया कि बच्ची 7 महीने की गर्भवती है। इसके बाद ननिहाल पक्ष से घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज करवाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः लड्डू खिलाए, पुलिस वैन को घेरा, पूरी फिल्मी थी Gangster Anandpal के फरार होने की कहानी
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines