Train Tractor Trolley Collision: राजस्थान में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया. दिल्ली से बीकानेर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन फाटक पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई. टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए, लेकिन ट्रेन के लोगो पायलट ने स्पीड स्लो करके ट्रेन को डिरेल होने से बचा लिया. हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन मास्टर, पुलिस, RPF और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे. इंजीनियर्स ने ट्रेन की चेकिंग करके उसे आगे के लिए रवाना किया और ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.
यह भी पढ़ें: यूपी के मिर्जापुर में बड़ा ट्रेन हादसा, कालका मेल की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन से पहले हुआ हादसा
नॉर्दर्न रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि हादसा श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर पहले हुआ. ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना गेट वाले फाटक पर खड़ी थी कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22472 की टक्कर उससे हो गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रेन की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाका होने जैसी आवाज आई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पायलट ने ट्रेन स्लो करके हादसा होने से बचा लिया. गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: Train Accidents In India 2025: छत्तीसगढ़ ट्रेन एक्सीडेंट से मचा हड़कंप, जानें इस साल अब तक कितने हुए रेल हादसे?
ट्रैक्टर ड्राइवर उतरकर भागा
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ड्राइवर रेलवे क्रॉसिंग को पार करके आगे जाने की कोशिश कर रहा था कि अचानक ट्रेन आने का हूटर बज गया, जिसे सुनकर ड्राइवर घबरा गया. फिर उसने ट्रेन को आते हुए देखा तो वह ट्रैक्टर से उतरकर भाग गया और ट्रेन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए. ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों अलग-अलग हो गए. हादसे की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई और वे GRP लेकर मौके पर पहुंचे. रेलवे कर्मियों ने मौके पर आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड में किया और इंजीनियर्स ने ट्रेन की चेकिंग करके उसे रवाना किया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली से जयपुर जा रही गरीब रथ ट्रेन के नीचे लगी आग, कोच से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी
यात्री और ग्रामीण मौके पर जुटे
भूपेश यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे. टक्कर होने बाद रुकी ट्रेन के यात्री पर उतरकर मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने पुलिस को ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर के बारे में बताया और मौके पर ही उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया और रेलवे स्टाफ ने ट्रेन का निरीक्षण किया. करीब 20 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना किया गया.
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines