हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जोधपुर में छत पर चल रही 'मौत की फैक्ट्री' का भंडाफोड़

जोधपुर के बनाड इलाके में एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, घर की छत पर चल रही अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़. 3 करोड़ की ड्रग्स और केमिकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार.

विज्ञापन

राजस्थान में नशे के खिलाफ जंग के बीच जोधपुर से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है—जहां एक आम घर की छत पर “मौत की फैक्ट्री” चल रही थी. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की बड़ी कार्रवाई ने इस खतरनाक नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया.

छत पर चल रही थी ‘ड्रग्स लैब’, करोड़ों का जहर बरामद

नशामुक्त राजस्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एजीटीएफ ने जोधपुर के बनाड इलाके में अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 3.055 किलो तैयार एमडी ड्रग और 55.725 किलो खतरनाक केमिकल जब्त किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है.

12 लाख के कर्ज ने बना दिया ‘ड्रग्स निर्माता’

गिरफ्तार आरोपी गणपतराम बेनीवाल (40) ने चौंकाने वाला खुलासा किया.
बालोतरा निवासी गणपतराम ने 12 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए सांचौर के तस्करों—आसुराम उर्फ लक्की और भाणु—से हाथ मिला लिया.उसने अपने ही घर “बेनीवाल सदन” को ड्रग्स बनाने की लैब में बदल दिया. पुलिस के मुताबिक, बरामद रसायनों से करीब 60 किलो और एमडी ड्रग्स बनाने की योजना थी—यानी अगर यह प्लान पूरा हो जाता, तो जहर का ये कारोबार कई गुना बढ़ सकता था.

विज्ञापन

बल्ब की रोशनी में बन रहा था ‘जहर’

एडीजी दिनेश एमएन के मुताबिक, लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई. जैसे ही टीम ने घर की छत पर छापा मारा, वहां का मंजर देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए—एक साधारण बल्ब की रोशनी,गद्दों पर सूखती एमडी ड्रग
चारों तरफ केमिकल से भरे ड्रम,इलेक्ट्रॉनिक चूल्हों पर ‘कुक’ होता जहर. यह सब एक सुनसान इलाके में बेहद गुपचुप तरीके से चल रहा था.

यह भी पढ़ें;राजस्थान में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS का हुआ तबादला, टॉपर टीना

विज्ञापन

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने मौके से 3.055 किलोग्राम एमडी ड्रग, डाइक्लोरोमीथेन, डी-आयोनाइज्ड वाटर समेत अन्य केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, बाल्टियां, स्टील बर्तन और ड्रग्स सुखाने के उपकरण जब्त किए हैं.

ऑपरेशन में कई एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

इस ऑपरेशन को एजीटीएफ, एटीएस, डीएसटी और बनाड थाना पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया. एएसआई राकेश जाखड़ की सूचना पर गठित टीम ने रात के अंधेरे में घर को घेरकर कार्रवाई की. मामले की जांच अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृत लाल जिनगर को सौंपी गई है, जबकि फरार मुख्य सरगना आसुराम उर्फ लक्की और भाणु की तलाश जारी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;उदयपुर में ‘घूंघट गैंग’ का खौफनाक खेल, पुलिस ने ऐसे खोला मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola