---विज्ञापन---

कौन थे पूर्व राज परिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़? 83 साल की उम्र हुआ निधन

Who is Mahendra Singh Mewar: महेंद्र सिंह मेवाड़ को तबीयत खराब होने के बाद 28 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी।

Who is Mahendra Singh Mewar: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ का रविवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने जिले के अनंता हॉस्पिटल में दोपहर को अपनी अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से काफी ज्यादा बीमार थे और अस्तपाल में थे। वह अपने पीछे बेटे विश्वराज सिंह को छोड़ गए हैं,  जो नाथद्वारा विधानसभा से बीजेपी पार्टी से विधायक हैं।

बता दें महेंद्र सिंह की बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं। महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन की खबर सुनकर पूरे संभाग में शोक की लहर है। उनका जन्म 24 फरवरी 1941 में उदयपुर में हुआ था। वे उदयपुर के महाराणा भगवत सिंह के बड़े बेटे थे और सिसोदिया राजवंश की 76वीं पीढ़ी के थे। वह फिल्म पद्मावत के विरोध के दौरान काफी सुर्खियों में रहे थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: राजस्थान के मंदिर में चाकूबाजी, अघोरी ने संत पर बोला हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

 

---विज्ञापन---

कौन थे महेंद्र सिंह मेवाड़?

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह 1989 में बीजेपी की टिकट पर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद साल 1991 में वह कांग्रेस में चले आए और इस बार बीजेपी के जसवंत सिंह जसोल से हार गए थे। फिर 1996 में कांग्रेस ने उन्हें भीलवाड़ा से लोकसभा प्रत्याशी बनाया लेकिन यहां से भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह मेवाड़ को तबीयत खराब होने के बाद 28 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी, डॉक्टरों ने उनका काफी उपचार किया, लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को उदयपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: BJP MLA अपनी ही सरकार के कामकाज से असंतुष्ट, मंत्री के सामने अधिकारियों से बोलीं- ‘मैं इन्हें मारूंगी’

First published on: Nov 10, 2024 07:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola