Mahangai Rahat Camp: महंगाई राहत कैंप प्रदेशवासियों के लिए महंगाई रुपी गर्मी में राहत की शीतलता लेकर आये हैं। बुधवार शाम तक 43.21 लाख से ज्यादा परिवार इन कैंपों से लाभान्वित हो चुके हैं। वहीं, 1.97 करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया जा चुका है।

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 30.24 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 36.36 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 36.36 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 2.47 लाख एवं मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 28.36 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

इसी प्रकार इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 15.59 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 17.35 लाख, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 15.26 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 12.48 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 2.78 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ