Rajasthan BJP में परिवारवाद का सबूत, पिता कानून मंत्री तो बेटा एडिशनल एडवोकेट जनरल

Rajasthan AAG Posting : राजस्थान में पिता कानून मंत्री तो बेटा अतिरिक्त महाधिवक्ता बन गया। परिवारवाद पर कांग्रेस को घेरने वाली अब भाजपा खुद फंसती नजर आ रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। आइए जानते हैं कि एएजी बनने पर क्या सुविधाएं मिलती हैं।

law minister jogaram patel son manish patel AAG

कानून मंत्री के बेटे बने अतिरिक्त महाधिवक्ता।

Rajasthan AAG Posting : भारतीय जनता पार्टी (BJP) खुद को भले ही परिवारवाद से दूर बताती है, लेकिन भजनलाल सरकार के एक फैसले ने पार्टी के दावों को फेल साबित कर दिया। राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल के बेटे मनीष पटेल को अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) बना दिया गया। उनकी नियुक्त राजस्थान हाई कोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर में हुई। हालांकि कानून जोगाराम पटेल खुद भी वकील हैं। मनीष पटेल के एएजी बनाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

AAG को क्या मिलती हैं सुविधाएं

विज्ञापन

राजस्थान में भाजपा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिवक्ता इस पद के दावेदार थे, लेकिन सबसे कम अनुभवी मनीष पटेल को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई। राजस्थान सरकार के प्रावधानों के अनुसार, नए केस पर पैरवी करने के लिए एडिशनल एडवोकेट जनरल को ड्राफ्टिंग के 5 हजार रुपए दिए जाते हैं। साथ ही राज्य सरकार हाई कोर्ट में चैंबर, स्टाफ और स्टेशनरी का पूरा खर्च उठाती है।

विज्ञापन

सवा लाख रुपये मिलते हैं वेतन

इस तमाम सुविधाओं के साथ हर महीने करीब 7 लाख रुपए की आमदनी तय होती है। साथ ही AAG को वेतन के रूप में सवा लाख रुपए मिलते हैं। वहीं, 5 हजार रुपए प्रति केस पैरवी के भी मिलते हैं। एएजी को एक दिन में अधिकतम 5 केसों में पैरवी का भुगतान किया जा सकता है। सरकार से जुड़े जितने मामले हैं, अगर उनमें से सिर्फ 5 मामलों में भी वे अदालत में पेश हो जाए तो वेतन के अलावा प्रतिदिन का 25 हजार रुपए मिलना तय है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा का कसा तंज

विज्ञापन

राजस्थान सरकार के कानून विभाग ने सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाई कोर्ट में 6 एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्ति किया। मंगलवार को देर रात आए आदेश में मनीष पटेल का भी नाम था। ऐसे में परिवारवाद पर कांग्रेस को घेरने वाली बीजेपी अब खुद ही विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि यही है भाजपा की कथनी और करनी की हकीकत। कार्यकर्ताओं के साथ छल किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ