Kota: राजस्थान के कोटा (Kota) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार देर रात एक कोचिंग स्टूडेंट की हॉस्टल की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ बालकनी में बात कर रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह बालकनी में लगी जाली को तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा। स्टूडेंट बंगाल का रहने वाला था। इस हादसे का CCTV भी सामने आया है।
अगस्त महीने में आया था कोटा
यह पूरा मामला जवाहरनगर थाना क्षेत्र का है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के धुपगुरी का रहने वाला इशांशु भट्टाचार्या (20 साल) नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था। उसने कोटा के जवाहर नगर इलाके में वात्सल्य रेजिडेंसी हॉस्टल में रहता था। वह कोटा अगस्त 2022 में आया था।
और पढ़िए – Road Accident: हरदोई में अखिलेश यादव के काफिले की 6 गाड़ियां टकराईं, बाल-बाल बचे सपा मुखिया
मृतक छात्र इशांशु। फाइल फोटो। वह इसी बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरा था।
दोस्त ने सुनाई हादसे की कहानी
दोस्त अभिषेक के मुताबिक, ‘वह इशांशु और अन्य दोस्तों के साथ छठी मंजिल की बालकनी में मोबाइल गेम खेल रहे थे। इसके बाद पढ़ाई करने के लिए वापस कमरे की तरफ लौट रहे थे। तभी चप्पल पहनते समय इशांशु का बैलेंस बिगड़ गया और वह जाली तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। नीचे जाकर देखा तो उसके सिर से खून निकल रहा था।
उसे तत्काल दादाबाड़ी के पारीक अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन वहां उसका इलाज नहीं हो सका। आखिरकार दोस्त की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि छात्र को तलवंडी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। ज्यादा ऊंचाई से गिरने के कारण चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया था। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
और पढ़िए – गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
देखिए VIDEO…
17 साल के स्टूडेंट ने किया सुसाइड
इस बीच, एक अन्य घटना में जेईई मेन के एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि लड़का राजस्थान के कोटा में अपने छात्रावास के कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया। जांच जारी है। पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
मृतक लड़का संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स के लिए कोटा में कोचिंग ले रहा था। वह एक साल का ड्रॉपर था और उसने पिछले साल जेईई का प्रयास किया था और असफल प्रयास के बाद उसने जुलाई में एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया।
पुलिस के अनुसार, वह लगभग एक महीने से कक्षाओं में नहीं जा रहा था। सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह ने कहा, ‘मृतक लड़का जेईई मेन्स में एक साल का ड्रॉपर था और लगभग एक महीने से कोचिंग क्लास नहीं ले रहा था।’
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
8 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines