Kota News: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के दौरे पर हैं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। शनिवार रात को एक कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान उन्होंने एक युवक को घायल देखा तो अपना काफिला रुकवा दिया। वह स्वंय गाड़ी से उतर कर युवक के पास पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचवाया।
काफिले की एंबुलेंस से भिजवाया अस्पताल
स्पीकर ओम बिड़ला कोटा के थेगड़ा इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान शिवपुरी धाम के पास एक युवक सड़क पर घायल पड़ा नजर आया। बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया था। उसके सिर में चोट लगी थी। घायल युवक के सिर से खुन निकल रहा था। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने काफिले में शामिल एंबुलेंस को बुलवाया। जिसमें मौजूद डाॅक्टर घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया।
कोटा: सड़के हादसे में घायल युवक को ओम बिरला ने अपनी एंबुलेंस से भेजा अस्पताल,
अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं लोकसभा अध्यक्ष#Kota | @ombirlakota pic.twitter.com/OP6eoELnae
— News24 (@news24tvchannel) June 4, 2023
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्पीकर बिड़ला स्वंय मौजूद रहे। प्राथमिक उपचार के बाद स्पीकर केे काफिले की एंबुलेंस से ही उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया।






![[OUT] UPSC NDA 1 Result 2026: यूपीएससी एनडीए-1 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक upsc.gov.in करें चेक](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/UPSC-NDA-1-Result-2026-OUT.jpg.jpeg?w=220)



