मामला सोमवार देर रात कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर इलाके में चोरी की कोशिश का है. एक चोर घर में घुसते हुए खुद ही फंस गया. रोशनदान के रास्ते दाखिल होने की कोशिश कर रहा चोर, किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद में अटक गया और उसकी किस्मत ने यहीं साथ छोड़ दिया.
घटना 5 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे की है. पीड़ित सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ खाटूश्यामजी दर्शन से लौटकर जैसे ही घर पहुंचे और मेन गेट खोलकर स्कूटी अंदर ले जाने लगे, तभी स्कूटी की रोशनी में किचन की ओर अजीब नजारा दिखा. एग्जॉस्ट फैन के रोशनदान में एक युवक आधा अंदर घुसा हुआ था.
यह भी पढ़ें; शादी को दिखावा नहीं, संस्कार बनाने की मुहिम; जयपुर से सामाजिक बदलाव की शुरुआत
शोर मचते ही चोर का साथी मौके से फरार हो गया, जबकि रोशनदान में फंसा चोर बाहर नहीं निकल सका. आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए. पकड़े गए आरोपी ने खुद को खतरनाक बताते हुए जान से मारने की धमकी दी और दावा किया कि उसके कई साथी आसपास मौजूद हैं.
परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना देने की कोशिश की. 100 और 112 नंबर पर कई बार कॉल करने के बाद पुलिस से संपर्क हो सका. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई.
तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक कार की चाबी बरामद हुई. चाबी RJ20 UB 3418 नंबर की कार की बताई जा रही है, जिस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था. पड़ोसी और एडवोकेट अमन सिंह ने बताया कि यह कार पहले भी गली में संदिग्ध हालात में घूमती देखी गई थी. कार पर पुलिस का स्टीकर और सफेद पर्दे लगे हुए थे, जिसकी शिकायत पहले भी बोरखेड़ा थाने में की जा चुकी है.
यह भी पढ़ें;राजस्थान में बड़ा हादसा, जालौर में खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत और 20 गंभीर घायल
फिलहाल फरियादी की शिकायत पर बोरखेड़ा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फरार साथी सहित पूरे मामले की जांच में जुटी है. आधी रात की इस घटना ने एक बार फिर सतर्कता और पड़ोसियों की एकजुटता की अहमियत को साबित कर दिया.
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines