Kirodi Lal Meena: बीजेपी के राज्ससभा सांसद पेपर लीक प्रकरण में सीबाआई जांच की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से धरना दे रहे हैं। गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में बोलते हुए गहलोत ने किरोड़ी लाल पर निशाना साधा था। सीएम ने कहा था सांसद युवाओं को लेकर बेवजह धरने पर बैठे हैं। सीबीआई को जांच देने से क्या हो जाएगा।
मीणा बोले- गांधीवादी तरीके से दे रहे धरना
गुरुवार रात को किरोड़ी लाल ने सीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि वे पेपर लीक प्रकरण में गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उसमें भी सीएम गहलोत को परेशानी हो रही है। जबकि इस मामले में उनके सरकार के मंत्री, विधायक और बड़े अधिकारी शामिल है।
मुख्यमंत्री डर रहे हैं
उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में सीबीआई की जांच नहीं दी जाती तब तक मैं युवाओं के (Kirodi Lal Meena) साथ धरना प्रदर्शन करता रहूंगा। मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री डर रहे हैं। सीबाआई जांच के बाद इस मामले में भ्रष्ट मंत्री और विधायक पकड़ में ना आ जाए और राजस्थान सरकार ना गिर जाए।
कार्रवाई के नाम पर किया बर्खास्त
सांसद मीणा यही नहीं रूकें उन्होंने कहा कि मैंने डीपी जारौली के खिलाफ पुख्ता सबूत दिए। लेकिन सरकार ने कार्रवाई के नाम पर बर्खास्त करके छोड़ दिया। इसके अलावा मैंने एसओजी अधिकारी मोहन पोसवाल के खिलाफ भी सबूत दिए थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण में अधिकारियों और मंत्रियों को क्लीन चिट दे दी।
और पढ़िए – Delhi High Court: लोकसभा, विधानसभा, नगरपालिका चुनाव एक साथ कराने की मांग; जनहित याचिका दाखिल
पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे हैं राज्यसभा सांसद
बता दें कि राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे हैं। किरोड़ी लाल गहलोत सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में सीबीआई जांच कराने से इंकार कर दिया।
शांति धारीवाल ने कहा कि एसओजी इस मामले की सही से जांच कर रही है। इससे पहले बुधवार को धरने पर बैठे मीणा से मिलने सतीश पूनिया आए थे।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
15 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
18 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines